संतोष कुमार सोनी आजसू की केंद्रीय समिति में सदस्य मनोनीत

रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुदेष कुमार महतो के निर्देशानुसार श्री संतोष कुमार सोनी को केंद्रीय समिति सदस्य मनोनीत किया गया है, साथ ही इन्हें कार्यकारी अध्यक्ष, अखिल झारखंड श्रमिक संघ का दायित्व दिया गया है।

संतोष कुमार सोनी से केंद्रीय अध्यक्ष सहित पूरी कमेटी को भरोसा है कि पार्टी एवं अखिल झारखंड श्रमिक संघ कोएक नई ऊंचाई तक ले जाऐगे।

संतोष कुमार सोनी को केंद्रीय समिति सदस्य एवं कार्यकारी अध्यक्ष, अखिल झारखंड श्रमिक संघ बनाए जाने पर केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, केंद्रीय महासचिव राजेंद्र मेहता, अखिल झारखंड श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रौशन लाल चौधरी, रांची जिलाध्यक्ष संजय महतो, रांची विधानसभा प्रभारी चुन्नू खान, रांची महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिन्हा, बनमाली मंडल, नईम अंसारी एवं कई पदाधिकारी एवं नेताओं ने बधाई दी।

डॉ० देवषरण भगत