टाइगर श्रॉफ का ये है असली नाम और इस एक्ट्रेस के रहे हैं बेस्ट फ्रेंड, जानें उनके बारे में खास बातें

टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के यंग शानदार कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है और दर्शकों के दिलों को भी जीता है। टाइगर श्रॉफ अपना जन्मदिन 2 मार्च को मनाते हैं। वह बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे हैं।

टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के यंग शानदार कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है और दर्शकों के दिलों को भी जीता है। टाइगर श्रॉफ अपना जन्मदिन 2 मार्च को मनाते हैं। वह बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे हैं। टाइगर श्रॉफ के जन्मदिन पर हम आपको उनके बारे में कुछ खास बातें बताते हैं।

टाइगर श्रॉफ का जन्म 2 मार्च 1990 को अभिनेता जैकी श्रॉफ के घर में हुआ था। यह बात टाइगर श्रॉफ के बहुत कम फैंस को पता हो कि उनका असली नाम जय हेमंत श्रॉफ है। जैकी श्रॉफ बचपन में उन्हें टाइगर इसलिए कहते थे क्योंकि उनकी डाइट अच्छी-खासी थी। टाइगर श्रॉफ ने अपनी पूरी पढ़ाई मुंबई से की है। वह बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा श्रद्धा कपूर के सबसे खास दोस्तों में से एक है। यह दोनों बचपन से दोस्त हैं।

टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर ने न केवल फिल्मों में साथ काम किया बल्कि यह दोनों एक ही स्कूल में क्लासमेट भी रहे हैं। अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से अपनी स्कूली शिक्षा पाने के बाद टाइगर श्रॉफ अमेटी यूनिवर्सिटी से आगे की पढ़ाई पूरी की। ताइकांडो में महारत हासिल करने वाले टाइगर को इसमें ब्लैक बेल्ट भी मिल चुका है। बात करें टाइगर श्रॉफ के फिल्मी करियर की तो उन्होंने बॉलीवुड में शुरुआत साल 2014 में की थी।

टाइगर श्रॉफ की डेब्यू फिल्म हीरोपंती थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कृति सेनन मुख्य भूमिका में थीं। हीरोपंती कृति की भी डेब्यू फिल्म थी। अपनी पहली की फिल्म में टाइगर और कृति ने काफी सुर्खियां बटोरीं। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। वहीं फिल्म हीरोपंती को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इसके बाद टाइगर श्रॉफ अपनी बेस्ट फ्रेंड श्रद्धा कपूर के साथ फिल्मी पर्दे पर नजर आए।

श्रद्धा कपूर के साथ टाइगर श्रॉफ ने फिल्म बागी की। उनकी यह फिल्म भी हिट साबित हुई। इसके बाद टाइगर श्रॉफ ए फ्लाइंग जट्ट, बागी 3, स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 और वॉर में नजर आए। फिल्म वॉर टाइगर श्रॉफ के अब तक के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। वह इस फिल्म में अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी। फिल्मों के अलावा टाइगर श्रॉफ अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी खूब चर्चा में रहते हैं।

टाइगर श्रॉफ का नाम लंबे समय से अभिनेत्री दिशा पाटनी के साथ जुड़ता आ रहा है। इन दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है। मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी एक-दूसरे डेट कर रहे हैं। हालांकि इन दोनों अभी तक अपने रिलेशनशिप या फिर प्यार को लेकर मीडिया के सामने खुलकर बात नहीं की है।

By admin