मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और मुलताई से कांग्रेस विधायक सुखदेव पांसे की अभिनेत्री कंगना रनोट के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी पर पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। पत्राकरों ने जब उनसे इसे लेकर सवाल किया, तो उन्होंने जवाब दिया कि ये कंगना कौन है? इतना कहकर वह आगे चले गए। गौरतलब है कि कांग्रेस द्वारा गुरुवार को किसान जागृति यात्रा निकाली गई थी और पूर्व लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) मंत्री सुखदेव पांसे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस को ज्ञापन सौंपा था।
इस दौरान पांसे ने कंगना पर अशोभनीय टिप्पणी की। उन्होंने कलेक्टर से कहा कि कंगना जैसी नाचने-गाने वाली महिला यदि किसानों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाए। इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता खड़े होते हैं, तो पुलिस उन पर लाठीचार्ज करती है। पुलिस कठपुतली न बने, एक महिला के चक्कर में पुलिस ने कांग्रेसियों पर बहुत ज्यादा लाठीचार्ज किया है।
MP: Congress MLA Sukhdev Panse says, "Kangana jaisi nachne gane wali mahila kisanon ke swabhiman ko thes pahuchaye…Police baton charges Congress, who's standing for farmers…" while submitting memorandum to Dist Collector over lathi-charge on party workers in Sarni. (19.02) pic.twitter.com/hNAj2FK65R
— ANI (@ANI) February 20, 2021
कंगना ने सुखदेव पांसे के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि वो राजपूत हैं और हड्डियां तोड़ देती हैं।उन्होंने कहा कि वे अकेली ऐसी हैं, जिसने आइटम नंबर करने से इन्कार दिया। बड़े अभिनेताओं के साथ फिल्म करने से मना कर दिया। इसके बाद पूरी बालिवुडिया गैंग उनके खिलाफ हो गया। बता दें कि हाल ही में कांगने ने राज्य के सारणी जिले में धाकड़ फिल्म की शूटिंग की। किसानों के खिलाफ उनके बयान के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। कांग्रेस विधायक सुखदेव पांसे की टिप्पणी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने शुक्रवार को बैतूल जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और पांसे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।