प्रिया प्रकाश वारियर का यह वीडियो, अपनी अदाओं से फैन्स को बनाया दीवाना
एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैन्स के साथ अक्सर अपने वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अब प्रिया ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है। फैन्स प्रिया प्रकाश की अंदाओं पर फिदा हो गए हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रिया हैप्पी न्यू ईयर के गाने मनवा लागे पर लिपसिंक करती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके एक्सप्रेशंस देखने लायक है। प्रिया के फैन्स कमेंट बॉक्स में उनकी खूबसूरती की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। यूजर्स हार्ट और फायर इमोजी शेयर कर रहे हैं।
बता दें कि पिछले साल लॉकडाउन में प्रिया ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया था। हालांकि, उन्होंने फिर कुछ दिनों बाद इंस्टाग्राम पर वापसी कर ली थी। प्रिया के फिलहाल इंस्टाग्राम पर 7.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
https://www.instagram.com/p/CLW4cS6gI70/?utm_source=ig_web_copy_link
मालूम हो कि साल 2018 में प्रिया प्रकाश वारियर की फिल्म का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था जिसमें वह आंख मारती नजर आई थीं। उनके इस वीडियो को खूब पसंद किया गया था। जब प्रिया पॉप्युलर हुई थीं तब प्रिया के घरवाले परेशान हो गए थे। उनकी मां ने एक इंटरव्यू में कहा था कि हमने कभी नहीं सोचा था कि प्रिया एकदम इतनी फेमस हो जाएगी।
वैसे प्रिया खुद उस वक्त परेशान हो गई थीं कि उन्हें क्या करना है। प्रिया के लिए रातोंरात सब बदल गया था। वह एकदम इतना फेमस हो गई थीं कि घर से बाहर जाने से भी डरने लगी थीं।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button