बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘अटैक’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म की शूटिंग जोरों पर चल रही है। फिल्म ‘अटैक’ के शूटिंग सेट की तस्वीरें और वीडियो को जॉन अब्राहम अक्सर सोशल मीडिया पर भी साझा करते रहते हैं। अब इस बीच अभिनेता के फैंस के लिए बुरी खबर है।

फिल्म ‘अटैक’ के सेट पर जॉन अब्राहम घायल हो गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है। जॉन अब्राहम सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाले कलाकारों में से एक हैं। वह अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहते हैं। जॉन अब्राहम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म ‘अटैक’ के सेट से जुड़ी एक वीडियो और तस्वीर साझा की है।

इस तस्वीर में साफ नजर आ रहा है कि एक शख्स जॉन अब्राहम के सिर पर कांच की रोड से हमला कर रहा है। कांच की रोड लगने से जॉन अब्राहम घायल हो गए हैं। इस बात की जानकारी वह वीडियो में देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में जॉन अब्राहम अपनी गर्दन से खून साफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि उन्हें ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई है।

इस वीडियो और तस्वीर को साझा करते हुए जॉन अब्राहम ने खास पोस्ट भी लिखा है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘यह कैसे शुरू हुआ … यह कैसे चल रहा है। मजे के सभी हिस्सा! सोशल मीडिया पर जॉन अब्राहम के घायल होने की तस्वीर और वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। अभिनेता के फैंस भी वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं इससे पहले जॉन अब्राहम फिल्म ‘अटैक’ से जुड़े एक वीडियो को साझा करने की वजह से चर्चा में थे।

इस वीडियो में वह बाइक चलाते हुए नजर आए थे। वहीं वीडियो में कैमरा क्रू उनका वीडियो शूट कर रहा था। वह काफी तेज बाइक चलाते दिखाई दे रहे थे। वीडियो को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह जॉन अपना एक्शन सीन शूट करवाते हुए काफी एक्साइटेड हैं। बात करें फिल्म ‘अटैक’ की तो इस फिल्म में जॉन अब्राहम के अलावा जैकलीन फर्नांडीस और रकुल प्रीत सिंह भी मुख्य भूमिका में होंगी। फिल्म का लेखन और निर्देशन लक्ष्मण राज आनंद ने किया है।

By admin