सिंगर कनिका कपूर ने कई हिट गाने इंडस्ट्री को दिए हैं। इसमें ‘बेबी डॉल’ और ‘लवली’ जैसे गाने शामिल हैं। कनिका कपूर पहली सेलिब्रिटी थीं, जो कोरोना वायरस की चपेट में आई थीं। राजीव कपूर और पूनम कपूर की बेटी कनिका ने म्यूजिक की डिग्री भटखंडे म्यूजिक इंस्टीट्यूट, लखनऊ से हासिल की। कनिका, एक डिवोर्सी महिला हैं और उनके तीन बच्चे हैं। कनिका कपूर की शादी एनआरआई राज चंदोक से साल 1997 में हुई थी। उस समय कनिका केवल 18 साल की थीं। कनिका ने 15 साल बाद डिवोर्स की अर्जी दाखिल की। साल था, 2012। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कनिका खूबसूरत जिंदगी पति संग एंजॉय कर रही थीं। राज के साथ यह यॉट पार्टीज और फैशन शोज में स्पॉट की जाती थीं, लेकिन इनकी शादी में प्यार और इज्जत नहीं थी। कनिका की दो बेटियां हैं- अयाना और समारा, एक बेटा है- युवराज।

जूम डिजिटल संग इंटरव्यू में कनिका कपूर ने कम उम्र में शादी, बच्चे और डिवोर्स पर खुलकर बात की। ‘चिट्टियां कलाइयां’ सिंगर अगर शादी न करती तो क्या वह इंडस्ट्री में इससे ज्यादा सक्सेसफुल होतीं, जितनी अभी हैं? कनिका ने कहा, “मैं नहीं जानती, मैं उस समय 16 साल की थी, मुंबई आई और कोशिश की। मैं बहुत जगह भटकी हूं, लेकिन कई बार चीजें होनी होती हैं तो वे होकर रहती हैं। मुझे कोई पछतावा नहीं, उन चीजों का जो मैंने अपनी जिंदगी में देखी हैं। मैं बस शांत रही और मजबूत इंसान बनी। मैं अपनी जर्नी से खुश हूं जो भी मेरी रही है।”

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम लता सबरवाल ने क्यों कहा टीवी इंडस्ट्री को अलविदा? बताई पूरी बात

कंगना रनौत ने की मेरिल स्ट्रीप और गैल गडॉट से खुद की तुलना, शेयर किया ट्रांसफॉर्मेशन अलर्ट

‘बेबी डॉल’ गाने के हिट होने के बाद कनिका कपूर का सफर कैसा रहा? इस पर सिंगर ने कहा, “मुझे लगता है कि बेबी डॉल गाना मेरे लिए लकी साबित हुआ है। वह गाना अपने आप में पूरा है। गाने के लेखक, कंपनी और एक्ट्रेस सभी शानदार रहे हैं। टीम की वजह से ही यह हिट हो पाया है। सच कहूं तो मैं लंदन में थी और मैं नहीं जानती थी कि बॉलीवुड इंडस्ट्री का हिस्सा बनूंगी। मुझे एक दिन अचानक एकता कपूर के ऑफिस से फोन आया और कहा कि हम एक गाने में आपकी आवाज लेना चाहते हैं। मैं इंडिया आ गई और चार दिन बाद वापस लंदन चली गई। 7-8 महीने बाद गाना रिलीज हुआ। मैंने सोचा भी नहीं था कि यह गाना इतना हिट हो जाएगा। जब आप घर पर होते हैं और घरेलू चीजों में व्यस्त होते हैं तो ऐसे में सक्सेस के बारे में ख्याल नहीं आते हैं और न ही आप सोचते हैं, लेकिन मैं सक्सेसफुल हुई और मैं खुश हूं।”