राजधानी रांची में शनिवार की सुबह मौसम साफ है। शहर के बाहरी इलाकों में हल्का कोहरा को छोड़ दें तो शहर में सुबह से ही धूपी खिली है। वहीं आज राज्य के कई इलाकों में आंशिक बादल, मेघ गर्जन, और हल्के से मध्यम दर्जे के बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अऩुसार रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में शाम तक बारिश होने की संभावना है। इसके लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। 3 बाद एक बार फिर रांची के न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना है।

साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण बदल रहा है मौसम
वहीं बात करें राज्य भर के मौमस की मौसम वैज्ञनिक अभिषेक आनंद ने बताया कि मध्य भाग में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ बना है इसके कारण मौसम में बदला आया है। उन्होंने बताया कि इसका असर समाप्त होने के बाद एक बार फिर झारखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि 9 फरवरी के बाद बाद राज्य के न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

30.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान
अगले तीन दिनों तक रांची का अधिकतम तापमान 26-27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 9-10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहा। राज्य में सबसे ज्यादा ज्यादा अधिकतम तापमान मेदिनीनगर में 30.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान चाईबासा में 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड की गयी।

By admin