
Happy Birthday Abhishek
जब अभिषेक बच्चन ने होटल में नकली अंगूठी पहनाकर ऐश्वर्या राय संग की थी गुपचुप सगाई, जानें इसके पीछे की वजह
सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और दशकों ने उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया। अभिषेक बच्चन का आज जन्मदिन है। अभिषेक आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 5 फरवरी, 1976 को मुंबई में हुआ था। अभिषेक अपना जन्मदिन अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन और परिवार के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं फैंस भी इस खास मौके पर एक्टर को सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की ढेरों बधाईंयां दे रहे हैं। अभिषेक और उनकी पत्नी ऐश्वर्या की बात करें तो दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। दोनों की लवस्टोरी और शादी उस समय काफी चर्चा में रही थी। आज हम आपको अभिषेक के बर्थडे के मौके पर दोनों की खूबसूरत लस्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चहिए जानते हैं…
दिलचस्प थी दोनों की पहली मुलाकात
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। वहीं उनकी बैलेस्ड लाइफ के चलते उनकी जोड़ी को बॉलीवुड के परफेक्ट कपल्स में से एक माना जाता है। ऐश्वर्या और अभिषेक की पहली मुलाकात की बात करें तो वो दोनों साल 1997 में एक सेट पर पहली बार मिले मिले थे। उस वक्त ऐश्वर्या एक्टर बॉबी देओल के साथ काम कर रही थी। इसके बाद दोनों ने पहली बार एक साथ में साल 2000 में फिल्म ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ और इसके बाद दोनों ने 2003 में आई फिल्म ‘कुछ न कहो’ में काम किया था। इस दौरान दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती हो गई थी।
अभिषेक ने नकली अंगूठी देकर किया था प्रपोज
न्यूज 18 में छपी खबर के अनुसार ऐश्वर्या ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे अभिषेक ने उन्हें प्रपोज किया था। उन्होंने बताया था कि फिल्म ‘गुरू’ की शूटिंग के दौरान अभिषेक ने उन्हें प्रपोज किया था। उस वक्त वो न्यूयॉर्क के एक होटल में थीं। तभी अभिषेक ने बालकनी में घुटनों के बल बैठकर उन्हें हॉलीवुड स्टाइल में प्रपोज किया था। लेकिन वो अंगूठी डायमंड या गोल्ड की नहीं बल्कि नकली थी। दअसल, शूटिंग में इतने व्यस्त थे कि अभिषेक को अंगूठी खरीदने का टाइम ही नहीं मिला।
आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन जल्द फिल्म ‘द बिग बुल’ में नजर आएंगेस यह फिल्म स्टॉक ब्रोकर हर्षद मेहता के जीवन पर आधारित है। इसके अलावा वह फिल्म बॉब बिस्वास में भी नजर आएंगे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button