वृंदावन: फरवरी में आयोजित होने वाले संत समागम में विप्र संगठन अपने शिविर लगाएंगे। कुंभ की तैयारियों में जुटे विप्र संगठनों ने जिला प्रशासन से तैयारियां जल्द पूरा करने की मांग की है।

आनंद वाटिका स्थित सनातन संस्कार धाम में रविवार को अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की बैठक हुई, जिसमें राष्ट्रीय प्रवक्ता बिहारीलाल वशिष्ठ, नगर अध्यक्ष आचार्य रामविलास चतुर्वेदी ने कहा मेला में भूमि आवंटन का कार्य अतिशीघ्र किया जाए। आचार्य यदुनंदन, बालकिशन शर्मा, मदन गोपाल बनर्जी, ईश्वरचंद रावत, सुरेशचंद्र शास्त्री, आचार्य बद्रीश, ब्रजकिशोर पचौरी, राजेंद्र महाराज, रामदेव शास्त्री, शैलेंद्र शर्मा, ब्रजेश गलीवाले, राम गुरु, अशोक गोस्वामी, प्रदीप गोस्वामी, आचार्य बलराम, विजय रिणवा, डा. अनिरुद्ध शास्त्री, विजय शर्मा, विष्णु, राजेंद्र उपाध्याय, जितेंद्र मौजूद रहे।

ब्राह्मण सेवा संघ ने सीएल शिशु शिक्षा निकेतन पर बैठक कर संत समागम में लोक कल्याणकारी योजनाओं के साथ सहभागिता करने का निर्णय लिया। तीर्थ पुरोहित ब्रजवासी पंडा समाज के अध्यक्ष नंदकुमार पाठक ने कहा अधिकांश विप्र संगठन एक मंच पर आ चुके हैं। सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रवक्ता राजनारायण द्विवेदी एवं डा. मनोज मोहन शास्त्री ने कहा शिविर में विशाल विप्र सम्मेलन आयोजित होगा। ब्रज देवालय न्यास के अध्यक्ष रमाकांत गोस्वामी, विश्व ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव आरके पांडे, सारस्वत सभा के अध्यक्ष बिहारी लाल शास्त्री, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कौशिक, परशुराम महिला संगठन की अध्यक्षा शशि शुक्ला, ब्राह्मण महासभा के संरक्षक पसुरेशचंद्र शर्मा, अभा ब्राह्मण महासभा के सुरेंद्र शर्मा, जगदीश कौशिक, सत्यभान शर्मा, का‌िर्ष्ण नागेंद्र महाराज ने बताया कि कनकधारा फाउंडेशन द्वारा नारी सशक्तिकरण पर संगोष्ठी, निर्मल इनिशिएटिव ट्रस्ट का सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होगा। प्रतिभा शर्मा एडवोकेट, सविता भारद्वाज, महेश भारद्वाज, संजय पंडित, अखिलेश गौड़, जगदीश नीलम, नीरज गौड़, ब्रजेश शर्मा, नरेंद्र शर्मा मौजूद रहे। संचालन आनंदबल्लभ शर्मा ने तथा आभार चंद्रलाल शर्मा ने जताया।

By admin