
महाराष्ट्र कांग्रेस में दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे किसानों का समर्थन करने का प्रस्ताव पारित
महाराष्ट्र कांग्रेस ने केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे किसानों का समर्थन करने का प्रस्ताव पारित कर दिया है बता दें कि दिल्ली की सीमा पर बीते साल दिनों हजारों की संख्या में किसान आंदोलन पर बैठे हुए हैं।
महाराष्ट्र कांग्रेस ने केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे किसानों का समर्थन करने का प्रस्ताव पारित कर दिया है। बता दें कि दिल्ली की सीमा पर किसानों के आंदोलन (Haryana farmers protest) का आज सातवां दिन है। इस आंदोलन के लिए महाराष्ट्र कांग्रेस ने एक पत्र भी जारी किया था, इस पत्र में दिल्ली की सीमा पर किसान आंदोलन का जिक्र किया गया था। इस पत्र में किसान आंदोलन को समर्थन और कृषि कानून का विरोध करने के लिए राज्य में सभी तहसील के अंदर आंदोलन करने का आदेश राज्य के राजस्व मंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बालासाहेब थोरात ने दिया था। अब सभी जिले के ब्लॉक मुख्यालय में आंदोलन होगा।
गौरतलब है कि दिल्ली की सीमा पर हजारों की संख्या में किसान आंदोलन पर बैठे हुए हैं, बीते मंगलवार को केंद्र सरकार के कुछ मंत्रियों ने किसान संगठनों से बात की थी लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। जिसके कारण इस आंदोलन को जारी रखने का फैसला किसानों को लेना पड़ा।
महाराष्ट्र में भी आंदोलन की चेतावनी
किसान नेता राजू शेट्टी के नेतृत्व में मंगलवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर,पुणे ,औरंगाबाद, सोलापुर, अकोला जैसे कई शहरों में किसानों के समर्थन में आंदोलन किया गया था। इस आंदोलन में केंद्र सरकार का प्रतीकात्मक पुतले को भी आग लगायी गई थी। किसान नेता शेट्टी ने किसानों की समस्याओं को लेकर केंद्र सरकार से निदान करने की अपील की है। किसान नेता का भी ये भी कहना है कि ऐसा नहीं किया गया तो महाराष्ट्र में किसी भी केंद्रीय मंत्री को नहीं आने दिया जाएगा। दिल्ली की तरह अब महाराष्ट्र में भी आंदोलन की चेतावनी दी गई
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button