सागर क्षेत्र की सुरखी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के गोविंद सिंह राजपूत को 9809 वोच मिले हैं जबकि कांग्रेस (Congress) की पारुल साहू को अब तक 4291 वोट मिले हैं।

मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव (MP By Election Result) के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रूझानों में भाजपा 17 सीटों पर और कांग्रेस 9 सीटों पर आगे चल रही है। सीएम शिवराज को अपनी सरकार बनाए रखने के लिए 9 सीटों पर जीत दर्ज करनी होगी। मध्य प्रदेश में इससे पहले इतनी सीटों पर उपचुनाव नहीं हुए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कांग्रेस के तत्कालीन 22 विधायकों ने कांग्रेस को झटका देते हुए भाजपा का दामन थाम लिया था, जिसके कारण कमल नाथ सरकार गिरी और उपचुनाव की नौबत आई। इन 28 विधानसभा सीटों में से 27 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा था।

MP By Election Result 2020 Updates:

11:39 AM: विधानसभा की सभी 28 सीटों पर रूझान सामने आ गए हैं। इसमें से भाजपा 17 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 9 सीटों पर और बसपा 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। शिवराज सिंह चौहान को सत्ता बचाए रखने के लिए 9 सीटों पर जीत दर्ज करनी होगी।

By admin