पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के सवाल पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को कहा कि सर्दियों का मौसम समाप्त होते ही कीमत घट जाएगी। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम की कीमत में वृद्धि का असर उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। सर्दियों के जाते ही कीमतों में गिरावट आ जाएगी। प्रधान ने कहा कि यह एक अंतरराष्ट्रीय मामला है और मांग में वृद्धि की वजह से कीमतें बढ़ जा रही हैं। सर्दियों में ऐसा हो जाता है।

ANI के साथ एक विशेष इंटरव्यू में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सर्दियों का मौसम जाते ही कीमतें नीचे आ जाएंगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र जिसमें अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम शामिल हैं, ये राज्य देश के तेल और गैस क्षेत्र के लिए जरूरी हैं।

By admin