गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सी आर पाटिल ने निकाय चुनाव में टिकट से वंचित रहे पार्टी कार्यकर्ताओं से माफी मांगी है। महानगर पालिका नगर पालिका जिला पंचायत तथा तहसील पंचायत कि करीब 9050 सीटों के लिए 2लाख कार्यकर्ताओं ने टिकट मांगे थे।

गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सी आर पाटिल ने निकाय चुनाव में टिकट से वंचित रहे पार्टी कार्यकर्ताओं से माफी मांगी है। महानगर पालिका, नगर पालिका, जिला पंचायत तथा तहसील पंचायत कि करीब 9050 सीटों के लिए 2लाख कार्यकर्ताओं ने टिकट मांगे थे। गुरुवार को अहमदाबाद में भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटील, मुख्यमंत्री विजय रुपाणी तथा नितिन पटेल पंडित दीनदयाल जयंती को समर्पण दिवस के रूप में मनाएंगे।  जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 11 फरवरी को  भाजपा  समर्पण दिवस के रूप में मनाते हुए गुरुवार को अहमदाबाद में निकाय चुनाव के सभी प्रत्याशियों की उपस्थिति में समर्पण संकल्प लेगी। पाटिल ने कहा कि भाजपा की स्थापना राष्ट्र की सेवा तथा गरीब तथा पिछड़ों की सेवा के लिए की गई थी तथा इसके संस्थापकों के सपने को पूरा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेता व कार्यकर्ता अपने तन मन धन से लगे हुए हैं। पाटिल ने कहा कि निकाय चुनाव में उम्मीदवार बनने के लिए पार्टी के कई वरिष्ठ तथा योग्य उम्मीदवारों ने दावेदारी जताई लेकिन कई कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं मिल सका।

टिकट नहीं मिलने से नाराज नेता व कार्यकर्ता प्रदेश के पार्टी आलाकमान को सीधे चुनौती देते नजर आ रहे हैं। टिकट वितरण में अनियमितता का सीधा आरोप। आरोप -अपने चहेते नेताओं को टिकट बांट दिए। 20- 20 लाख रुपए लेकर टिकट बेचने का आरोप।

महानगर पालिका चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष सोनल पटेल को पार्टी विरोधी गतिविधि के आरोप में कांग्रेस ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उधर वरिष्ठ नेता दीपक बाबरिया सोनल बेन पटेल के समर्थन में आ गए। गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रदेश कांग्रेस में एक बार फिर उठापटक का दौर शुरू हो गया है। टिकट नहीं मिलने से नाराज नेता व कार्यकर्ता प्रदेश के पार्टी आलाकमान को सीधे चुनौती देते नजर आ रहे हैं। वही महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष सोनल पटेल, राजकोट महिला कांग्रेस की अध्यक्ष हर्षा बा जाडेजा जैसी कई महिला नेताओं ने इस चुनाव में पार्टी की टिकट बेचे जाने का आरोप लगाया है।

आम आदमी पार्टी ने बुधवार को अहमदाबाद में निकाय चुनाव के लिए गारंटी पत्र जारी किया। अहमदाबाद जोन प्रभारी शिव कुमार उपाध्याय संगठन महामंत्री हसमुख पटेल तथा जोन के मंत्री हरीश कोठारी ने आम आदमी पार्टी का चुनाव गारंटी पत्र तथा चुनाव घोषणा पत्र जारी किया

आम आदमी पार्टी ने गुजरात के शहरों में दिल्ली जैसी शिक्षा सुविधा तथा साधन दिल्ली की गारंटी दी है। आम आदमी पार्टी ने बुधवार को अहमदाबाद में निकाय चुनाव के लिए गारंटी पत्र जारी किया।  अहमदाबाद जोन प्रभारी शिव कुमार उपाध्याय, संगठन महामंत्री हसमुख पटेल तथा जोन के मंत्री हरीश कोठारी  ने आम आदमी पार्टी का चुनाव गारंटी पत्र तथा चुनाव घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि दिल्ली के तरह स्कूलों को साफ स्वच्छ तथा सुविधाओं से युक्त बनाने के साथ बच्चों को आधुनिक तकनीक में संसाधनों से शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। शिक्षकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए देश विदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों से प्रशिक्षण दिलाया जाएगा तथा दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक की तरह अहमदाबाद सूरत राजकोट वडोदरा आदि महानगरों को भी मोहल्ला क्लीनिक की सुविधाएं प्रदान की जाएगी।

By admin