Delhi Traffic Alert: दिल्ली के कई इलाकों में लगा भीषण जाम
दिल्ली में हिंसा के बाद बुधवार को भी कई जगहों पर रूट डायवर्ट है। इसकी वजह से कई इलाकों में भीषण जाम लग गया है। आनंद विहार में भी वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं। वहीं डीएनडी के रास्ते नोएडा से दिल्ली जाने के लिए लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर भी कई घंटे से लोग जाम में फंसे हैं। कालिंदी कुंज से नोएडा आने व जाने वाले मार्ग पर 2-2 लेन बंद हैं जिस कारण जाम है। डीएनएडी पर वाहनों की रफ्तार थमने से लोग परेशान हैं।
इन रास्तों पर जानें से बचें
ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि गाजीपुर मंडी, NH-9 और NH-24 को बंद कर दिया गया है। पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि इस रास्ते से जाने वाले लोग शहादरा, किराड़ी मोड़ और डीएनडी से होकर जाएं। पुलिस ने बताया कि मिंटो रोड से कनॉट प्लास जाने वाले रोड भी बंद है। लोग इस रास्ते से जानें से बचे। इसके अलावा कालिंदी कुंज से नोएडा आने व जाने वाले मार्ग पर 2-2 लेन बंद हैं जिस कारण जाम है।
उधर, लाल किला मेट्रो स्टेशन का एंट्री गेट बंद कर दिया गया है। जबकि एग्जिट गेट से लोगों को जाने की अनुमति है। इसके अलावा सभी मेट्रो स्टेशन पर स्थिति सामान्य है। इसकी जानकारी डीएमआरसी की तरफ से दी गई है।
मंगलवार को भी कई जगहों पर लगा था जाम
इससे पहले मंगलवार को ट्रैक्टर रैली की वजह से दिल्ली में कई जगहों पर जाम लग गया। सराय कालेखां व डीएनडी पर चल रहे प्रदर्शन के चलते पुलिस ने आश्रम से सराय कालेखां आने और जाने वाले मार्ग पर बैरिकेड लगा दिया था। कम यातायात होने के बाद भी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सराय कालेखां बस स्टाप पर बस न आने से निजामुद्दीन स्टेशन पर उतरे यात्री पैदल गंतव्य को जाते दिखे।
मंगलवार को कई मेट्रो स्टेशन रहे बंद
वहीं मंगलवार को किसानों की तरफ से ट्रैक्टर रैली के नाम पर दिल्ली में उपद्रवियों की तरफ से किए गए उत्पात के चलते दिल्ली मेट्रो के सात कॉरिडोर के करीब 60 स्टेशन बंद रहे। हालांकि, रात आठ बजे फिर से सभी मेट्रो स्टेशन पर परिचालन समान्य कर दिया गया, जो स्टेशन बंद रहे उसमें यलो लाइन के 11 स्टेशन व ग्रीन लाइन के सभी 22 स्टेशन समेत दिल्ली के 60 स्टेशन बंद रहे। इस बीच यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) अपने ट्विटर हैंडल पर लगातार जानकारी देता रहा।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button