ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी और फिटनेस प्रमाणपत्र जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों की वैधता को एक बार फिर से बढ़ा दिया गया है। बता दें, 31 दिसंबर को वाहन संबंधित कागजों को बढ़ाने की वैधता खत्म हो रही थी। जिसमें एक बार फिर लोगों को राहत दे दी गई है। यानी अब अगर आपका वाहन के कोई भी कागजात की वैधता 1 फरवरी 2020 से समाप्त हो गई है, और आप इसे रिन्यू नहीं करा पए हैं, तो परेशानी की कोई बात नहीं है, इन्हें अब 31 मार्च तक मान्य माना जाएगा।

Covid-19 के प्रसार को रोकने के लिए इन दस्तावेजों की वैधता को फिर से विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है।