विदेश सचिव श्रृंगला ने कहा- उप महाद्वीप को अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता का केंद्र बनाना चाहता है भारत

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने शनिवार को कहा कि भारत विवाद समाधान क्षेत्र का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है और उप महाद्वीप को अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता का महत्वपूर्ण वैश्विक केंद्र बनाने को प्रोत्साहित करता है। तीसरे स्थायी मध्यस्थता न्यायालय-भारत सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्रृंगला ने कहा कि हमने अपने मध्यस्थता कानून की समीक्षा की है और इसे आधुनिक बनाया है।

विदेश सचिव ने कहा- भारत कानून का शासन सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ है

विदेश सचिव ने कहा कि भारत कानून का शासन सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ है और अपने लंबे इतिहास में मध्यस्थता का इस्तेमाल करते हुए अंतरराष्ट्रीय विवादों का सौहाद्रपूर्ण ढंग से निपटारा किया है।

विदेश सचिव ने कहा- भारत विवादों को सुलझाने के लिए पहली पसंद के रूप में उभरा

उन्होंने कहा कि भारत सरकारों, सरकारी संगठनों, अंतर सरकारी संगठनों और निजी संगठनों से जुड़े विवादों को सुलझाने के लिए पहली पसंद के रूप में उभरा है।