अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए वोटों की गिनती अभी जारी है। वहीं न्यूज एजेंसी पीटीआइ के मुताबिक एक दर्जन से अधिक भारतीय अमेरिकियों ने स्टेट लेवल इलेक्शन जीत लिया जिसमें पांच महिलाएं उम्मीदवार शामिल हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में इस बार भारतीय मूल के मतदाताओं और प्रत्याशियों दोनों ने ही अपनी ताकत और प्रभाव का बेहतरीन प्रदर्शन किया है। भारतीय महिला प्रत्याशियों की अच्छी खासी संख्या रही। डेढ़ दर्जन से अधिक भारतीयों ने सफलता का परचम लहराया है। इनमें पांच महिलाएं भी हैं। दो महिलाओं सहित कुछ भारतीय चुनाव में दमदारी से लड़ने के बाद भी नहीं जीत सके। See more…

By admin