मध्य प्रदेश उपचुनाव:भाजपा ने सभी 28 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की, सिंधिया खेमे के सभी पूर्व विधायकों को टिकट; कांग्रेस पहले ही 27 उम्मीदवार तय कर चुकी

  • सांवेर से तुलसीराम सिलावट, अनूपपुर से बिसाहूलाल सिंह और पोहारी से सुरेश धाकड़ मैदान में
  • उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने में भाजपा को भोपाल से लेकर दिल्ली तक मंथन करना पड़ा

भोपाल. भाजपा ने मध्य प्रदेश उपचुनाव के लिए सभी 28 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। देर रात जारी इस सूची में कांग्रेस से भाजपा में आए सभी 25 उम्मीदवारों को टिकट मिला है। इससे पहले कांग्रेस भी 27 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार चुकी है। बसपा भी 18 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है।

हफ्ते भर चले मंथन के बाद फाइनल हो सकी लिस्ट
भाजपा को उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने में हफ्ते भर भोपाल से लेकर दिल्ली तक मंथन करना पड़ा। शनिवार को दिल्ली जाने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज की टीम ने तीन दिन तक भाजपा कार्यालय में बैठकर दावेदारों से चर्चा की। संघ और पार्टी स्तर पर किए गए सर्वे के आधार पर संभावित उम्मीदवारों के नामों पर बात हुई। इसके बाद नाम फाइनल कर दिल्ली में चुनाव समिति की बैठक में रखे गए। शिवराज भी इस बैठक में शामिल हुए। रविवार को सीएम लौट आए, लेकिन इसके बाद भी सूची जारी होने में दो दिन लग गए।

एक-एक सीट पर जीत की संभावना तलाशी पार्टी सूत्रों के अनुसार शिवराज पहले ही कह चुके हैं कि इन उपचुनावों में उन्हें 100% रिजल्ट चाहिए। ऐसे में एक-एक सीट उनके लिए अहम है। इसमें केवल उन्हीं उम्मीदवारों को टिकट दिए जाने की बात कही गई, जो जीत के सबसे करीब नजर आए। यानी एक-एक सीट पर जीत और विरोध के कारणों पर विचार-विमर्श किया गया।

टिकट बंटवारे में सिंधिया की चली प्रत्याशियों के नाम तय करने में ज्योतिरादित्य सिंधिया की भूमिका अहम रही। इसके लिए पहले पार्टी ने अपने स्तर और संघ की सर्वे रिपोर्ट का भी सहारा लिया। सर्वे में जो नाम आए, उन्हें टिकट दिया गया।

इसलिए हो रहे उपचुनाव सिंधिया ने मार्च में अपने 22 समर्थक विधायकों के साथ कांग्रेस छोड़ दी थी। कांग्रेस सरकार अल्पमत में आने पर 20 मार्च को कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। 23 मार्च को शिवराज ने सीएम पद की शपथ ली थी। इसके बाद कांग्रेस के तीन और विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। इन सभी ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इससे प्रदेश की 25 सीटें खाली हो गईं। वहीं, तीन विधायकों के निधन की वजह से आगर, ब्यावरा और जौरा सीटें खाली हुई हैं।

इस सीट पर कांग्रेस और भाजपा से इन उम्मीदवारों में टक्कर

सीट कांग्रेस भाजपा
दिमनी रविंद्र सिंह तोमर गिर्राज दंडोतिया
भांडेर फूल सिंह बरैया रक्षा संतराम सिरौनिया
अंबाह सत्यप्रकाश सिकरवार कमलेश जाटव
गोहद मेवाराम जाटव रणवीर जाटव
अशोकनगर आशा दोहरे जजपाल सिंह जज्जी
आगर मालवा विपिन वानखेड़े मनोज ऊंटवाल
सांवेर प्रेमचंद्र गुड्‌डू तुलसीराम सिलावट
नेपानगर रामसिंह पटेल सुमित्रा कास्डेकर
हाटपिपल्या राजवीर सिंह बघेल मनोज चौधरी
अनूपपुर विश्वनाथ सिंह बिसाहूलाल सिंह
सांची मदनलाल चौधरी प्रभुराम चौधरी
बमोरी कन्हैया लाल अग्रवाल महेन्द्र सिंह सिसोदिया
करैरा प्रागीलाल जाटव जसमंत जाटव
डबरा सुरेश राजा इमरती देवी
ग्वालियर सुनील शर्मा प्रद्युम्न सिंह तोमर
जौरा पंकज उपाध्याय सूबेदार सिंह सिकरवार
सुमावली अजब कुशवाहा ऐंदल सिंह कंषाना
ग्वालियर पूर्व सतीश सिकरवार मुन्नालाल गोयल
पोहरी हरिबल्लभ शुक्ला सुरेश धाकड़
मुंगावली कन्हैया राम लोधी बृजेंद्र सिंह यादव
सुरखी पारुल साहू गोविंद सिंह राजपूत
मांधाता उत्तम राज सिंह नारायण पटेल
बदनावर कमल पटेल राजवर्धन सिंह दत्तीगांव
सुवासरा राकेश पाटीदार हरदीप सिंह डंग
मुरैना राकेश मवई रघुराज सिंह कंषाना
मेहगांव हेमंत कटारे ओपीएस भदौरिया
मलहरा रामसिया त्रिपाठी प्रद्युम्न सिंह लोधी
ब्यावरा घोषित होना बाकी नारायण सिंह पवार
सीट भाजपा
दिमनी गिर्राज दंडोतिया
भांडेर रक्षा संतराम सिरौनिया
अंबाह कमलेश जाटव
गोहद रणवीर जाटव
अशोकनगर जजपाल सिंह जज्जी
आगर मालवा मनोज ऊंटवाल
सांवेर तुलसीराम सिलावट
नेपानगर सुमित्रा कास्डेकर
हाटपिपल्या मनोज चौधरी
अनूपपुर बिसाहूलाल सिंह
सांची प्रभुराम चौधरी
बमोरी महेन्द्र सिंह सिसोदिया
करैरा जसमंत जाटव
डबरा इमरती देवी
ग्वालियर प्रद्युम्न सिंह तोमर
जौरा सूबेदार सिंह सिकरवार
सुमावली ऐंदल सिंह कंषाना
ग्वालियर पूर्व मुन्नालाल गोयल
पोहरी सुरेश धाकड़
मुंगावली बृजेंद्र सिंह यादव
सुरखी गोविंद सिंह राजपूत
मांधाता नारायण पटेल
बदनावर राजवर्धन सिंह दत्तीगांव
सुवासरा हरदीप सिंह डंग
मुरैना रघुराज सिंह कंषाना
मेहगांव ओपीएस भदौरिया
मलहरा प्रद्युम्न सिंह लोधी
ब्यावरा नारायण सिंह पवार