रॉबर्ट वाड्रा के कोरोना संक्रमित होने की खबर है। इसके चलते उनकी पत्नी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा सेल्फ आइसोलेशन में चली गई हैं। हालांकि, उनकी भी कोरोना जांच हुई है, जिसमें वे नेगेटिव पाई गई हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ ने इसकी जानकारी दी है। यह खबर फिलहाल शुरुआती जानकारी के आधार पर बनाई गई है। खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए दैनिक जागरण के साथ जुड़े रहें।