डांस के दीवानों का फेवरेट रिएलिटी शो ‘डांस दीवाने 3’ जल्द ही शुरु होने वाला है। इस शो में देश के कोने-कोने से लोग अपने डांस का हुनर दिखाने आते हैं। ‘डांस दिवाने 3’ के अभी तक कई प्रोमो जारी हो चुके हैं। वहीं हाल ही में उदय सिंह नाम के डांसर का एक प्रोमो जारी किया गया जिसे देखकर शो की जज माधुरी दीक्षित काफी इमोशनल हो गईं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लगातार लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CLYmcVDAhdF/?utm_source=ig_web_copy_link

रिएलिटी ‘बिग बॉस 14’ जैसे ही खत्म होगा उसके तुरंत बाद ही ‘डांस दीवाने 3’ शो शुरू हो जाएगा। हाल ही में उदय नाम के डांसर के प्रोमो जारी किया गया। इस वीडियो को देखकर हर कोई भावुक हो उठा। उदय एक टिकटॉक स्टार रहे हैं और उनकी वीडियो देख डांस दीवाने की टीम ने उन्हें रिएलिटी शो में जगह दी है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि उदय अपने लाइफ के बारे में बता रहे हैं। उदय गांव के एक माहिर कलाकार हैं जो कई मुश्किलों का सामने कहते हुए इस मंच तक पहुंचे हैं। उदय सिंह मध्य प्रदेश के आदिवासी समुदाय से हैं। उन्होंने अपनी लाइफ में बेहद ही गरीबी में दिन गुजरे हैं।

प्रोमो में देखा जा सकता है कि उदय सिंह को शो के होस्ट यानी डांसर राघव जुयाल उन्हें स्टेज पर लेकर आते हैं। वहीं उदय सबके सामने कहते हैं, ‘मैं आदिवासी हूं और मजदूरी का काम करता हूं। हमारी बस्ती वाले लोगों को सपने देखने का हक ही नहीं है।’ ये कहते ही वो रो पड़ते हैंं। उदय की इस बात पर शो के जज धर्मेश उनकी तारीफ करते हैं और कहते हैं, ‘ये जो चकाचौंध है ना उसे छोड़, अपने हिसाब से अच्छे से डांस करें।’ बस फिर क्या था उदय ने अपने डांस से जज को मजबूर कर दिया उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन देने के लिए। आप वीडियो में देख सकते हैं कि उदय की दुखभरी कहानी सुन माधुरी भी इमोशनल हो जाती हैं। आपको बता दें कि ‘डांस दीवाने 3’ 27 फरवरी से शुरू हो रहा है।

By admin