उत्‍तर प्रदेश के शामली स्थित भैंसवाल गांव में आज रालोद ने किसानों की महापंचायत बुलाई गई है। इस दौरान प्रशासन ने भी भारी पुलिस बल तैनात किया है। मौके पर पुलिस  के आलाधिकारी और फोर्स भी मौजूद है। वहीं किसानों का पंचायत में आना जारी हो गया है। कुछ किसान रास्‍ते में हैं तो कुछ पंचायत स्‍थल पर पहुंच चुके हैं। महापंचायत में रालोद नेता जयंत चौधरी पहुंच गए हैं। इनके साथ अन्‍य स्‍थानीय नेता भी पहुंच चुके है। मौक पर किसानों का सैलाब पंचायत में उमड़ पड़ा है। वहीं कई किसान नेता मंच को संबोधित कर रहे हैं।

देश खाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह, जो राकेश टिकैत के बहनोई भी हैं। उन्‍होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की एकता ही उनको जीत दिला सकती है। मंच पर हरियाणवी सिंगर अजय हुड्डा भी मौजूद हैं। इसके अलावा अन्‍य नेता भी मौके पर हैं। इसी बीच में भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र निर्वाल ने रालोद ज्‍वाइंन कर लिया है। जयंत चौधरी का संबोधन शूरू हो गया है। कृषि कानूनों पर बोलते हुए कहा कि जयंत ने सरकार के इस रवैये पर नाराजगी जाहिर की है।

सुबह से ही पंचायत में किसानों का पहुंचना जारी हो गया है। हालांकि, काफी देर के इंतजार के बाद किसानों की टोली आनी शुरू हो गई थी। करीब 12.30 तक एक-दो किसान ही मैदान में नजर आ रहे थे। धीरे-धीरे सभी किसानों की भीड़ भी जुट गई है, अभी कुछ किसान रास्‍ते में हैं जो अपने साधन से पंचायत स्‍थल पर पहुंच रहे हैं। इसी बीच में सुरक्षा बल भी भारी तादात में तैनात है। पीएससी के अलावा पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। राकेश टिकैत ने इस पंचायत को लेकर किनारा कर लिया है। उन्‍होंने कहा है कि इस पंचायत से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

प्रशासन और आयोजकों से हुई मुलाकात

वहीं, आयोजक भी गुरुवार शाम तक पंचायत की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे रहे। रालोद के जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने बताया कि वह अन्य रालोद नेताओं के साथ पुलिस-प्रशासन से मिले थे। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि पंचायत को लेकर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया है। आयोजकों से लगातार वार्ता की जा रही है।

By admin