भारत सरकार ने पद्म पुरस्‍कारों का एलान किया है। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, जापान के पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे, गायक एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत), सैंड कलाकार सुदर्शन साहू, पुरातत्वविद बीबी लाल को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित होने वालों में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (मरणोपरांत), असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई (मरणोपरांत) और धर्मगुरु कल्‍वे सादिक (मरणोपरांत) भी शामिल हैं।

By admin