येदियुरप्पा ने कन्नड़ संगठनों से कर्नाटक बंद का आह्वान वापस लेने को कहा, मराठा निकाय का कर रहे विरोध
कन्नड़ समर्थक समूहों ने मराठा विकास बोर्ड के विरोध में शनिवार को कर्नाटक में बंद का आह्वान किया है। राज्य के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा इसे वापस लेने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि किसी भी तरह के बंद की कोई आवश्यकता नहीं है।
कन्नड़ समर्थक समूहों ने शनिवार को कर्नाटक में बंद का आह्वान किया है। इसे लेकर राज्य के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा है कि किसी भी तरह के बंद की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यह लोगों को दूसरों को असुविधा का कारण बनने का मौका देता है। उन्होंने कहा कि वे समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का वादा करते हैं। कर्नाटक में मराठा विकास बोर्ड को 50 करोड़ रुपये आवंटित करने के कर्नाटक सरकार के फैसले के खिलाफ वटाल नागराज की अगुवाई में कन्नड़ समर्थक समूहों ने 5 दिसंबर को भारत बंद बुलाया है। इसी के मद्देनजर मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने मीडिया से बात करते हुए यह बात कही।
कांग्रेस नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की आलोचना की। उन्होंने कहा कि येदियुरप्पा ने राज्य में मराठा विकास प्राधिकरण के गठन की घोषणा करके फूट डालो और राज करो की नीति’ अपना रहे हैं। उन्होंने ट्वीट करके के कहा कि बीएस येदियुरप्पा हमेशा की तरह मराठा विकास प्राधिकरण की स्थापना करके फूट डालो और राज करो की नीति अपना रहे हैं। केवल चुनावी लाभों को ध्यान में रखते हुए, येदियुरप्पा केवल जातियों के आधार पर विकास निकायों की स्थापना का अवैज्ञानिक मार्ग अपना रहे हैं।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button