केंद्र सरकार की किसान बिलों के खिलाफ तथा दिल्ली में हरियाणा सीमा पर आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में गुजरात कांग्रेस ने प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन किया। पुलिस ने विविध शहरों में कांग्रेस नेता व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की धरपकड़ की। गुजरात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा कथा विधानसभा में नेता विपक्ष परेश धनानी ने दिल्ली हरियाणा के सीमा पर केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं किसानों के समर्थन में शुक्रवार को गुजरात के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन का ऐलान किया था।

अहमदाबाद शहर कांग्रेस अध्यक्ष शशिकांत पटेल अहमदाबाद जिला पंचायत के कांग्रेस सदस्य शुक्रवार सुबह गांधी आश्रम पहुंचे जहां उन्होंने केंद्र सरकार के कृषि ब्लॉक को किसान विरोधी बताया तथा ‘जय जवान,जय किसान’ के नारे लगाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी आश्रम के बाहर धरना किया तथा जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने के लिए रवाना होने वाले थे लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने एक दर्जन से अधिक कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं की धरपकड़ कर ली। राजकोट शहर कांग्रेस के नेताओं ने भी शहर में किसान आंदोलन के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया तथा जिला कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकालते हुए पहुंचे।