Happy Women’s Day 2021: महिलाओं को फील कराएं स्पेशल

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को समाज में समान अधिकार दिलाना है। वेदों में इसका वर्णन किया गया है। मनुस्मृति में साफ़ साफ़ लिखा है-‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः’यानी जहां नारी का सम्मान होता है। वहां देवता वास करते हैं।

भारत में दैविक काल से नारी की पूजा की जाती है। वेदों में इसका वर्णन किया गया है। महिलाओं के योगदान, सम्मान और अधिकारों को दुनिया के सामने लाने और उन्हें खुद जागरूक करने के वास्ते हर साल 8 मार्च को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। जिसकी शुरुआत सन् 1909 से हुई थी। इसके बाद से हर साल मनाया जाता है। हालांकि, 1921 में पहली बार 8 मार्च के दिन महिला दिवस मनाया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को समाज में समान अधिकार दिलाना है। मनुस्मृति में साफ़ साफ़ लिखा है-‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः’यानी जहां नारी का सम्मान होता है। वहां, देवता वास करते हैं। इस मौके पर दुनियाभर में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं को सम्मानित किया जाता है। वहीं, लोग एक दूसरे को सोशल साइट्स और फ़ोन पर महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हैं। अगर आप भी अपने प्रियजनों को इन संदेशों के जरिए महिला दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं-

नारी सीता नारी काली, नारी ही प्रेम करने वाली

नारी कोमल नारी कठोर, नारी बिन नर का कहां छोर

Happy Women’s Day 2021

दिन की रौशनी ख्वाबों को बनाने में गुजर गई, रात की नींद बच्चे को सुलाने में गुजर गई,

जिस घर में मेरे नाम की तख्ती भी नहीं, सारी उम्र उस घर को सजाने में गुजर गई।

Happy Women’s Day 2021

नारी ही शक्ति है नर की, नारी ही है शोभा घर की,

जो उसे उचित सम्मान मिले, तो घर में खुशियों के फुल खिले।

Happy Women’s Day 2021

दुनिया की पहचान है औरत, हर घर की जान है औरत,

बेटी, बहन, माँ और पत्नी बनकर, घर घर की शान है औरत।

Happy Women’s Day 2021

घर को स्वर्ग बनाती नारी, घर की इज्जत होती नारी,

देव भी करते जिसकी पूजा, ऐसी प्यारी मूरत है नारी।

Happy Women’s Day 2021

हजारों फूल चाहिए एक माला बनाने के लिए, हजारों दीपक चाहिए एक आरती सजाने के लिए,

हजारों बूंद चाहिए समुद्र बनाने के लिए, पर एक स्त्री अकेली है काफी है घर को स्वर्ग बनाने के लिए।

Happy Women’s Day 2021

मुस्कुराकर, दर्द भुलाकर, रिश्तों में बंद थी दुनिया सारी

हर पग को रोशन करने वाली, वो शक्ति है एक नारी

Happy Women’s Day 2021

दुनिया की पहचान है औरत, दुनिया पर एहसान है औरत

हर घर की जान है औरत, बेटी, माँ, बहन, भाभी बनकर

घर-घर की शान है औरत, ना समझो इसको तुम कमज़ोर कभी,

ये है रिश्तों की डोर, मर्यादा और सम्मान है औरत।

Happy Women’s Day 2021

तुम चहकती रहो तुम महकती रहो

तुम प्रेरणा बनकर चमकती रहो

कभी बेटी बनकर कभी बहन बनकर

कभी प्रेमिका बनकर कभी पत्नी बनकर

खुशियों की बारिश करती रहो जीवन के इस लंबे सफर में

मां बनकर मार्ग दर्शन करती रहो

Happy Women’s Day 2021

नारी एक मां है, उसकी पूजा करो, नारी एक बहन है उसका स्नेह करो

नारी एक भाभी है, उसका आदर करो, नारी एक पत्नी है उसको प्रेम करो

नारी एक दीदी है, उसका सम्मान करो

Happy Women’s Day 20