थाई और हिप की चर्बी से परेशान हैं तो आज ही इन एक्सरसाइज को करें वर्कआउट में शामिल

मोटापा लड़कियों को कई हर तरह से परेशान करता है। कुछ महिलाएं पेट की चर्बी से परेश रहती हैं तो कुछ थाई की चर्बी से छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के जतन करती रहती हैं।अक्सर लेडीज की थाई पर वसा अधिक एकत्रित हो जाती है जिसे कम करने के लिए वो जिम में घटों पसीना बहाने के साथ-साथ तरह-तरह के उपाय भी खोजती रहती हैं। क्या आपकी जींस भी थाई और हिप्स से थोड़ी टाइट हो गई है? क्या आप अपनी थाई के अतिरिक्त फैट को लेकर परेशान रहती हैं, और सोच रही हैं कि इसे कैसे कम किया जाए? तो चिंता न करें, हम थाई और हिप्स की चर्बी को कम करने के लिए असरदार व्यायाम के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप अपने वर्कआउट में शामिल करके हिप्स और थाई की चर्बी से छुटकारा पा सकती हैं।

साइड लेग एक्सरसाइज:

साइड लेग उठाना एक और एक्सरसाइज है जिसे आप अपने वर्कआउट की रूटीन में शामिल कर सकते हैं। इस अभ्यास में शरीर के मध्य रेखा से पैर को बाहर धकेला जाता है। साइड लेग ग्लूटस, जांघों और कूल्हे की मांसपेशियों पर असरदार तरीके से काम करता है। यह जांघ की चर्बी को कम करने के लिए एक प्रभावी व्यायाम है।

कैसे करें:

● फर्श पर एक चटाई रखें। अपनी बाईं या दाईं साइट लेट जाए,जो भी स्थिति आपको ठीक लगे।

● अपने पैरों को फैलाएं और अपने शरीर को सिर से पैर तक एक सीधी रेखा में रखें।

● स्पोर्ट के लिए एक हाथ सर के नीचे और दूसरा हाथ आपके सामने रखें।

● साँस छोड़ते समय, अपने एक पैर को धीरे-धीरे जितना ऊपर उठा सकते हैं उठाएँ। अपने पैर को आगे न बढ़ाएं।

● सांस लें और अपने पैर को वापस उसी स्थिति में लाएं।

● इस व्यायाम को 10 बार दोहराएं।

स्क्वाट्स:

स्क्वट्स इतनी असरदार एक्सरसाइज है जिसे व्यायाम का राजा माना जाना जाता है। ये एकसरसाइज मुख्य रूप से जांघों और ग्लूटस में क्वाड्रिसेप्स और हैमस्ट्रिंग मसल्स को टारगेट करती है। इसको लगातार करने से आपकी थाई को टोन करने और थाई की चर्बी कम करने में मदद मिलती है।

कैसे करें:

● अपने पैरों को कूल्हे की चौड़ाई से अलग करके सीधे खड़े हो जाएं।

● धीरे-धीरे अपने ग्लूटस को पीछे धकेलते हुए और अपनी पीठ को सीधा रखते हुए अपने घुटनों को मोड़ें।

● तब तक नीचे जाएं जब तक आपकी जांघें फर्श के समानांतर न हो जाएं।

● 10 सेकंड के लिए इस स्थिति में रुके और धीरे-धीरे वापस सामान्य स्थिति में आ जाएं।

● इस एकसरसाइज के 10 सेट कीजिए आपको फर्क साफ नजर आएगा।

फॉरवर्ड और साइड लंजेस:

फॉरवर्ड और साइड लंजेस से भी कुल्हा और जांघ को कम करने में मदद मिलती है।  इस एक्सरसाइज को करने के लिए दोनों पैरो पर सीधे खड़े हो कर एक पैर आगे निकाले, ध्यान रहे की अब दोनों पैरों के बीच 1 फीट की दूरी होना चाहिए।

  • कमर सीधे रखते हुए अब अपने पैरों को नीचे झुकाए। इस पोजीशन में 3 से 5 सेकंड रहे फिर सीधे खड़े हो जाये और यही स्टेप अब दूसरे पैर को आगे की और ला कर करे।
  • एक सेट में इस एक्सरसाइज को 4 से 5 बार करे और इसके कुल 3 सेट करे।

हिप्स कम करने के लिए एक्सरसाइज 

कुल्हा और जांघ की चर्बी कम करने के लिए आप रस्सी कूदें, साइकिलिंग करें, दौड़ें, जॉगिंग और  स्विम्मिंग करें।

Written By: Shahina Noor