कांग्रेस अध्‍यक्ष रामेश्वर उरांव के खिलाफ विधायक दीपिका पांडे

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्‍यक्ष रामेश्वर उरांव के खिलाफ कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह ने मोर्चा खोल दिया है। विधायक ने प्रदेश अध्‍यक्ष के बयान पर आपत्ति जताते हुए अपने ट्विटर अकांउट पर विरोध जताया है। रांची में बिहारियों के कब्जे से संबंधित प्रदेश अध्यक्ष के बयान का विरोध करते हुए विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने ट्विटर पर लिखा है कि ये किसी एक व्यक्ति विशेष की सोच हो सकती है, कांग्रेस की नहीं। भारतीय इतिहास की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस आज भी जोड़ने में विश्वास रखती है, तोड़ने में नहीं। सनद रहे कि जब भारत एक है तो इसके हर राज्य, हर जि‍ले, हर धर्म-जाति के लोग भी एक हैं। विधायक ने इस ट्वीट को राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और आरपीएन सिंह के साथ साझा किया है।