मंत्री जगरनाथ महतो अब पूरी तरह स्वस्थ, जानें- ताजा हाल
राज्य के मंत्री जगरनाथ महतो के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। उनका वजन पांच किलोग्राम बढ़ा है। मंत्री अब सहारा लेकर टहलने भी लगे हैं। वे परिजनों या एमजीएम अस्पताल के कर्मियों का सहारा लेकर अस्पताल परिसर में टहलते हैं। उनकी फीजियोथेरेपी अभी चल रही है। पिछले दिनों अस्पताल प्रबंधन ने भी ऑनलाइन प्रेस कान्फ्रेंस कर मंत्री के पूरी तरह स्वस्थ होने की बात कही थी। बताया जाता है कि फरवरी माह में मंत्री झारखंड लौट सकते हैं।
झारखंड प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों का तबादला
झारखंड प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों का तबादला हो गया है। इससे संबंधित अधिसूचना गुरुवार की देर रात जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार सुनील कुमार सिन्हा को कृषि विभाग से हटाकर पर्यटन विभाग में अपर सचिव का दायित्व दिया गया है। इसके अलावा गोपाल जी तिवारी को पथ निर्माण विभाग से हटाकर कृषि विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। भवन निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव राजीव रंजन कुमार को समेकित जनजाति विकास अभिकरण जमशेदपुर का परियोजना निदेशक बनाया गया है। बोकारो के अपर समाहर्ता विजय कुमार गुप्ता को पथ निर्माण विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है। ओनिल क्लेमेंट ओड़ेया को भवन निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है।
झारखंड प्रशासनिक सेवा के दो पदाधिकारियों का दायित्व बदला
झारखंड प्रशासनिक सेवा के दो पदाधिकारियों का दायित्व बदला गया है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी हो गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार तमाड़ के बीडीओ राहुल कुमार और पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला अंचलाधिकारी रिंकू कुमार को मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग में पदस्थापित किया गया है।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button