तमिलनाडु की इस लड़की ने 58 मिनट में बनाए 46 व्यंजन, यूनेस्को वर्ल्ड बुक में नाम दर्ज

तमिलनाडु में एक लड़की ने महज 58 मिनट में 46 व्यजन बना कर यूनेस्को (UNICO Book of World) में नाम दर्ज कर लिया है। रिकॉर्ड बनाने वाली लड़की का नाम एसएन लक्ष्मी है। उनके पिता और मां ने उनका इस रिकॉर्ड बनाने में सहयोग किया।

तमिलनाडु में एक लड़की ने महज 58 मिनट में 46 व्यंजन बना कर यूनेस्को (UNICO Book of World) में नाम दर्ज कर लिया है। मंगलवार को राजधानी चेन्नई में एसएन लक्ष्मी नाम की लड़की ने यह रिकॉर्ड बनाया है। देशभर में लगे लॉकडाउन का उन्होंने भरपूर फायदा उठाते हुए कुकिंग करने में रुचि विकसित की, जिसके बाद उनकी मां ने लक्ष्मी को कुकिंग सिखाई। यही नहीं उनके पिता ने भी लक्ष्मी को 10 वर्षीय लड़की द्वारा बनाए गए 30 व्यंजन बनाने के रिकॉर्ड तोड़ने के लिए प्रेरित किया।

विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली एसएन लक्ष्मी साई श्री ने न्यूज एजेंसी एएनआइ को बताया कि उन्होंने खाना पकाने में रुचि विकसित की और उन्हें उनकी मां ने प्रशिक्षित किया। उन्होंने बताया कि उनकी मां ने उन्होंने खाना बनाना सीखाया।  लक्ष्मी ने कहा कि वह बहुत खुश हैं कि उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।