वैज्ञानिकों का ऐसा मत है कि हमारी पृथ्वी पर सब कुछ गुरुत्वाकर्षण के नियम का पालन करता है। आप कोई भी चीज़ ऊपर की ओर फेकिए, वो अपने आप गुरुत्वाकर्षण की वजह से नीचे की ओर आकर गिरेगी।
पर सोचिए कभी ऐसा हो कि यह चीज़ उल्टी दिशा में होने लगे तो? क्या यह कोई चमत्कार है? या कुछ और? पर यकीन मानिए दुनिया में कुछ ऐसी जगहें हैं, जहां ग्रेविटी ज़ीरो होता है। आज इस लेख में हम ऐसी रहस्यमय जगहों की चर्चा करेंगे।
1. रिवर्स वॉटरफॉल, भारत
भारत के महाराष्ट्र राज्य के कोंकण इलाके में कवालशेत प्वाइंट नामक स्थान है, जहां आप जादुई रूप से वॉटरफॉल की धारा को नीचे से ऊपर की ओर जाते देख सकते हैं। इसे स्थानीय भाषा में नाना घाट भी बोला जाता है। यहां पहुंचने के लिए ट्रेकिंग करनी पड़ती है। लोगों का मानना है की यह ग्रेविटी न होने की वजह से है। हालांकि कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि ज्यादा हवा के दबाव के कारण ऐसा होता है
भारत के लेह – करगिल मार्ग पर लेह से करीब 30 किमी की दूरी पर यह स्थान है। इसकी ऊंचाई समुद्रतल से 14000 फीट है। आप अपना वाहन यहां खड़ा करके जादू का आनंद ले सकते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार यह जगह गुरुद्वारा प्लेटेयू साहिब के निकट है, जिसको वजह से यहा उसका असर देखने को मिलता है। इसी वजह से इसका नाम मिस्ट्री हिल या ग्रेविटी हिल पड़ा। इसके ऊपर से उड़ने वाले जहाज़ भी अपनी ऊंचाई को बढ़ा लेते है। कई पायलट्स ने इसके शक्ति का एहसास किया है।