शुगर बेबी गर्ल नाम सुनकर आपको शायद ऐसा लग रहा होगा कि किसी बच्ची की बात हो रही है लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। दरअसल, ये एक 24 साल की लड़की है, जो बुजुर्ग लोगों को डेट करना काफी पसंद करती है। इतना ही नहीं, ये लड़की इस काम से लाखों रुपए भी कमा रही है। काम के बदले लड़की को पैसे और गिफ्ट्स मिलते हैं। साथ ही उसे घूमने का भी मौका मिलता है। इन पैसों से वह अपने सारे शौक पूरे करती है।
बता दें, ये लड़की लंदन की रहने वाली है, जिसका नाम शार्लोट डेविस है। 24 साल की ये लड़की सिर्फ बुजुर्ग अमीरों को ही डेट करना पसंद करती है। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की ने अपना नाम शुगर बेबी इसलिए रखा क्योंकि उसने टीवी शो देखा था, जिसके बाद उसे ये नाम रखना काफी बेस्ट लगा। इसके बाद उसने अपना नाम शुगर बेबी रख लिया। इस शो में शुगर बेबी और शुगर डैडी के बीच के रिलेशन को दिखाया गया था, जिसे देखने के बाद उसे इस काम को करने के लिए प्रेरणा मिली थी।

शख्स को डेट करने के लिए लेती है मोटी रकम
दरअसल, शार्लोट 8 साल तक एक रिलेशन में थी और उनका ब्रेकअप हो गया, जिसके बाहर निकलने के लिए उन्हें एक ऐसा शख्स चाहिए था, जो उन्हें मानसिक रूप से संभाल सकें। लेकिन वह फिर से किसी रिलेशनशिप में जाना नहीं चाहती थी। ऐसे में उसने एक डेटिंग ऐप डाउनलोड किया और फिर दोस्त बनाने की राह पर निकल पड़ी। अब वह 30 से 60 साल तक के अमीरों को डेट करती है और इसके बदले उसे एक व्यक्ति से 250 डॉलर (यानी 20000 रुपए) मिलते हैं। इतना ही नहीं, जब से उसने ये काम शुरू किया है, तब से वह एक लग्जरियस लाइफ जीने लगी है।