एलियंस को लेकर अमेरिकी अधिकारी रोजाना नए खुलासे कर रहे हैं

जब एलियंस ने विमान को 40 हजार फुट की ऊंचाई पर रोका’, 15 दिन में दूसरे बड़े अमेरिकी अधिकारी का खुलासा

हवा में विमान को रोका

एक इंटरव्यू में पूर्व सीआईए प्रमुख जेम्स वूलसे ने एलियंस के होने की बात स्वीकार की। इससे जुड़ा किस्सा भी उन्होंने शेयर किया। वूलसे के मुताबिक वो लंबे वक्त से आसमान में रहस्यमयी चीजों के बारे में सुन रहे थे। कई बार यूएफओ जैसी चीजें देखे जाने का दावा लोगों ने किया, लेकिन उन्हें विश्वास नहीं हुआ। एक दिन वो अपने दोस्त के एयरक्राफ्ट से जा रहा थे। तभी अचानक वो 40 हजार फुट की ऊंचाई पर रुक गया। पायलट हैरान थे क्योंकि विमान में कोई गड़बड़ी नहीं थी। वो स्थिर था और सामान्य विमान की तरह उड़ान नहीं भर पा रहा था।

लोगों के मन में था एक सवाल

उस दिन से वूलसे का नजरिया एलियंस के प्रति एकदम से बदल गया। विमान में सभी लोग एक-दूसरे से बस यही पूछ रहे थे कि ये क्या हो रहा है? जिसका जवाब किसी के पास नहीं था। उस दौरान उनके मन में एलियंस से दोस्ती करने का ख्याल आया था। वूलसे के मुताबिक वो घटना वाकई हैरान कर देनी वाली थी, जिसका रहस्य आज तक नहीं सुलझ पाया। उस दौरान विमान में बैठे सभी लोगों को लग गया था कि ये काम एलियंस का है। तब से उन्हें दूसरी दुनिया में जीवन होने की बात सच लगने लगी।