NTA ने जारी की टॉपर्स की सूची, जानें किस राज्य से किस छात्र ने किया टॉप

एनटीए ने जेईई मेन मार्च सेशन परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में देश भर के13 परीक्षार्थियों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। इनमें दो अकेले देश की राजधानी दिल्ली से हैं- जिनके नाम हैं सिद्धार्थ कालरा और काव्या चोपड़ा शामिल हैं।

 नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यान कि एनटीए ने जेईई मेन मार्च सेशन परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में देश भर के13 परीक्षार्थियों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। इनमें दो अकेले देश की राजधानी दिल्ली से हैं- जिनके नाम हैं सिद्धार्थ कालरा और काव्या चोपड़ा शामिल हैं। इन दोनों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। वहीं स्टेट टॉपर की बात करें तो नीचे पूरी लिस्ट चेक कर सकते हैं।

स्टेट वाइज टॉपर चेक करें लिस्ट 

  • सुजय कुमारकवार- अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह
  • अनमोलु विनायक खन्ना- आंध्र प्रदेश
  • विवेक सिंह- अरुणाचल प्रदेश
  • देबराज- असम
  • कुमार सत्यदर्शी- बिहर
  • दीपाशा- चंडीगढ़
  • श्रेया तिवारी-दादरा और नागर हवेली
  • मशीनी जैनश्री अरविन्द दामन और डीआईयू
  • सिद्धार्थ कालरा- दिल्ली एनसीआर
  • काव्या चोपड़ा- दिल्ली एनसीआर
  • प्रणव सिंह- हरियाणा
  • तनीष- हिमाचल प्रदेश
  • जैद हमीद- जम्मू एंड कश्मीर
  • राहुल कुमार- झारखंड
  • प्रेमांकुर चक्रबर्ती- कर्नाटक
  • श्रीहरि सी- केरला
  • मोहम्मद याकूबा- लद्दाख
  • हनीना एच- लक्ष्यद्धीप
  • अंतरिक्ष गुप्ता- मध्य प्रदेश
  • बख्शी गार्गी- महाराष्ट्र
  • अर्थव अभिजित- महाराष्ट्र
  • सुधीर ओणम मणिपुर

ये हैं 13 स्टूडेंट्स, जिन्होंने हासिल किए 100 परसेंटाइल

दिल्ली के सिद्धार्थ और काव्या के अलावा तेलंगाना के बन्नूरू रोहित कुमार रेड्डी, मदुर आदर्श रेड्डी तथा जोसयुला वेंकट आदित्य, पश्चिम बंगाल के ब्रतिन मंडल, बिहार के कुमार सत्यदर्शी, राजस्थान के मृदुल अग्रवाल और जेनिथ मल्होत्रा, तमिलनाडु के अश्विन अब्राहम और महाराष्ट्र के अथर्व अभिजीत तांबट और बक्शी गार्गी मारकंड को 100 परसेंटाइल हासिल किए हैं।

16 से 18 मार्च के बीच हुई थी परीक्षा

जेईई मेन मार्च सेशन की परीक्षा 16 से 18 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 6,19,368 परीक्षार्थियों ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था।