घर में सुख-समृद्धि के लिए विनायक चतुर्थी पर करें ये उपाय

आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज के दिन विनायक चतुर्थी का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन गणेश जी की पूजा का विधान है। साथ ही इस दिन कुछ उपाय किए जाने से व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है।

आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज के दिन विनायक चतुर्थी का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन गणेश जी की पूजा का विधान है। आज के दिन गणेश जी की विधि-विधान के साथ पूजा करने पर व्यक्ति को सुख-समृद्धि और खुशहाली प्राप्त होती है। मान्यताओं के अनुसार, जो व्यक्ति पूरी श्रद्धा के साथ विनायक चतुर्थी का व्रत करता है उसे गणेश जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही इस दिन कुछ उपाय किए जाने से व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में विनायक चतुर्थी पर कुछ उपाय किए जाने चाहिए जो भक्तों के जीवन में सुख और समृद्धि लाने में मदद कर सकते हैं। आइए पढ़ते हैं ये उपाय।

विनायक चतुर्थी के दिन करें ये उपाय:

  • मान्यता है कि अगर कोई व्यक्ति मानसिक कष्टों से मुक्ति पाना चाहता है तो वो गणपति बप्पा को शतावरी चढ़ाएं। इससे शांति मिलती है।
  • अगर घर में गृह कलेश ज्यादा बढ़ गए हैं तो गणपति बप्पा पर चढ़ाई गई सफेद फूलों की माला को घर के मुख्य द्वार पर बांधें। इससे घर के लड़ाई-झगड़े कम हो जाते हैं।
  • घर के कलेश खत्म करने के लिए विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को गेंदे के फूल चढ़ाना शुभ होता है।
  • संपत्ति को लेकर अगर घर में विवाद चल रहा है तो बप्पा को चौकोर चांदी का टुकड़ा चढ़ाएं। इससे विवाद खत्म हो जाता है।
  • प्रेम जीवन में सफल होने के लिए गणेश जी को 5 इलायची और 5 लौंग चढ़ाएं।
  • अगर जीवन में आर्थिक उन्नति चाहिए तो गणेश जी को 8 मुखी रुद्राक्ष चढ़ाएं।

डिसक्लेमर : इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’