भारत के अलावा इन 15 देशों में इंडियन ड्राइविंग लाइसेंस के साथ चला सकते हैं कार

विदेशी सड़कों पर वाहन दौड़ाना अपने आप में शानदार एक्सपीरियंस है। आज हम आपको बता रहे हैं ऐसे देशों की सूची जहां आप भारतीय लाइसेंस की मदद से बेधड़क गाड़ी दौड़ा सकते हैं वो भी उस देश के कानूनी नियमों का पालन करते हुए।

जब आप अपने विदेशों में बसे दोस्त या रिश्तेदारों से मिलने वहां जाते हैं, तो वहां की फर्श की तरह चमचमाती सड़कें देख कर आपका कार से फर्राटा भरने का मन तो जरूर करता होगा। लेकिन विदेशों के सख्त यातायात के नियम आपके जहन में जब आते हैं तो आप अपनी इच्छा को मन में ही दबा लेते हैं। लेकिन आपको ये जानकर खुशी होगी कि अगर आप पर भारत सरकार द्वारा बनाया गया आपका ड्राइविंग लाइसेंस 15 अन्य देशों में भी मान्य है। हालांकि इसके लिए आपके पास इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट होना अनिवार्य है। आइये आपको इस लेख के जरिये उन देशों की लिस्ट बताते हैं जहां भारत में बने ड्राइविंग लाइसेंस को दिखाकर आप वाहन चला सकते हैं।

यूनाइटेड किंगडम: UK (United Kingdom) इस देश में आप अपने लाइसेंस पर कुल 1 साल तक के लिए ड्राइविंग कर सकते हैं। यहां तक कि आप इंडियन ड्राइविंग लाइसेंस से स्कॉटलैंड, इंग्लैंड और वेल्स की सड़कों पर भी गाड़ी दौड़ा सकते हैं। यहां पर भी लेफ्ट हैंड ड्राइविंग का ही चलन है।

स्विट्ज़रलैंड: हिन्दी फिल्मों में आपने कई बार स्विट्ज़रलैंड देखा होगा, बहुत से लोग वहां गए भी होंगे। ये दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक है। इस देश में खूबसूरत वादियां पहाड़ आदि बहुत सारी नेचुरल ब्यूटी है। यहां भी आप अपनी कार से पूरे एक साल तक फर्राटा भर सकते हैं। बशर्ते आपका लाइसेंस अंग्रेजी भाषा में होना चाहिये स्विट्ज़रलैंड में तो आप वाहन किराए पर लेकर पर भी वादियों का आनंद ले सकते हैं।

यूएसए: USA का नाम सुनकर आप थोड़े हैरान हो सकते हैं, लेकिन यह सच है कि USA (United States of America) भी भारत के ड्राइविंग से आपको पूरे एक साल तक कार चलाने की अनुमति प्रदान करता है। इसके लिए भी वहीं शर्त है कि आपका लाइसेंस इंटरनेशनल परमिट होना चाहिये साथ ही अंग्रेजी भाषा में होना चाहिये।

जर्मनी: दुनियाभर में अपनी एडवांस और लग्जरी कारें बनाने वाला देश जर्मनी भी भारतीय लाइसेंस को मान्यता देता है। भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस पर कुल 6 महीने तक ड्राइविंग कर सकते हैं। गौरतलब है कि जर्मनी में Mercedes-Benz, Audi और BMW जैसी प्रीमियम लग्जरी कारों का निर्माण किया जाता है।

नार्वे: इस देश में प्रकृति की खूबसूरती अद्भुत तरीके से देखने को मिलती है। भारतीय DL से यहां आप 3 महीनों तक ड्राइविंग कर सकते हैं। नोर्वे Norvay अपने खास Midnight Sun Rise के लिए भी जाना जाता है। यहां अचानक रात में सूरज दिखने लग जाता है। नॉदर्न नॉर्वे में गर्मियों के मौसम में मिडनाइट-सन राइज होना एक सामान्य बात है।

मॉरिशस: मॉरिशिस वैकेंशंस के हिसाब से काफी अच्छा देश है। अक्सर लोग छुट्टियां मनाने इस देश में जाते हैं। यह देश अफ्रीकी महाद्वीप के दक्षिणपूर्व में स्थित है। किसी भी देश के लाइसेंस से गाड़ी चलाने के लिए यहां सिर्फ एक ही दिन की मौहलत मिलती है। भारतीय लाइसेंस से भी आप यहां सिर्फ एक ही दिन के लिए ड्राइविंग का लुत्फ उठा सकते हैं।

फिनलैंड: यूरोप के उत्तरी भाग में स्थित इस देश में आप इंडियन ड्राइविंग लाइसेंस से पूरे 1 साल तक के लिए ड्राइविंग कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको साथ हेल्थ इंश्योरेंस होना अनिवार्य है।

फ्रांस: भारत में फ्रांसिसी वाहन निर्माता रेनॉल्ट अपनी कारों को धड़ल्ले से बेचता है। तो वहीं फ्रांस में भी आप भारतीय लाइसेंस का इस्तेमाल कर के कार को पूरे एक साल तक चला सकते हैं। लेकिन यहां के कानून के हिसाब से इंटरनेशल परमिट होने के साथ-साथ आपका लाइसेंस फ्रासिसी भाषा में होना अनिवार्य है।

इन देशों में भी चला सकते हैं कार: इन आठ देशों के अलावा भारतीय लाइसेंस के साथ आप न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, पड़ोसी मुल्क भूटान, प्रमुख कार निर्माता देश इटली, सिंगापुर, कनाडा, और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों में भी वाहन चला सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे सभी देशों के अलग अलग नियमों व कानूनों का पालन करते हुए ही आप ड्राइविंग कर सकते हैं।