4 सीटों पर जीते AAP प्रत्याशी, 1 पर कांग्रेस उम्मीदवार ने मारी बाजी; BJP को 1 सीट पर मिले सिर्फ 105 वोट

दिल्ली नगर निगम की पांचों सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। इनमें चार सीटों पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जीते हैं तो एक सीट पर कांग्रेस पार्टी ने बाजी मारी है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली है। भाजपा ने शालीमार बाग 62 एन सीट गवां दी है। यहां पर AAP प्रत्याशी सुनीता मिश्रा ने जीत हासिल की है। बुधवार सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हुई तो आम आदमी पार्टी प्रत्याशी ने शालीमार बाग एन, कल्याणपुरी, रोहिणी सी 32 एन वार्ड और त्रिलोकपुरी सीट पर बढ़त बना ली, जो जीत तक जारी रही। वहीं, चौधरी बांगर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी जुबैर ने आसानी से जीत हासिल कर ली। इस जीत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद समेत AAP के तमाम नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। इस चुनाव को अगले साल होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 का सेमीफाइनल भी मान जा रहा है। जाहिर है कि इस जीत से आम आदमी पार्टी का मनोबल भी बढ़ेगा।

LIVE MCD By Election Result 2021:

  • शालीमार बाग 62 एन में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सुनीता मिश्रा ने भाजपा उम्मीदवार को पटखनी देते हुए 2705 मतों से जीत गई हैं।
  • रोहिणी सी 32 एन वार्ड से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राम चन्द्र चुनाव जीत गए हैं।
  • आम आदमी पार्टी प्रत्याशी धीरेन्द्र कुमार ने कल्याणपुरी सीट से जीत हासिल की है।
  • त्रिलोकपुरी से भी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी विजय कुमार जीते हैं।
  • चौहान बांगर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी ज़ुबैर ने जीत हासिल कर ली है।
  • सात राउंड के बाद शालीमार बाग 62 एन में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सुनीता मिश्रा 2342 मतों से आगे चल रही हैं।
  • चौहान बांगर सीट पर स्थानीय मुद्दों पर चुनाव नहीं हुए थे। यहां दिल्ली दंगा व तब्लीगी जमाती मुद्दा थे। छठे राउंड में भी कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी ज़ुबैर आगे चल रहे हैं, वहीं AAP उम्मीदवार हाजी इशराक खान पीछे हैं। चौहान बांगर सीट पर AAP नेता अब्दुल रहमान पार्षद थे। 2020 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में वह विधायक का चुनाव लड़े थे और जीत गए थे। तभी से यह सीट पार्षद के लिए खाली थी। मौजूदा नतीजों को देखते हुए यह सीट कांग्रेस जीत रही है।
  • शालीमार बाग उत्तर वार्ड में आम आदमी पार्टी उम्मीदवार सुनीता मिश्रा लगातार आगे चल रही हैं। मतगणना केंद्र के बाहर AAP कार्यकर्ताओं ने उत्साह में नारेबाजी शुरू कर दी है।
  • 5वें राउंड के बाद शालीमार बाग वार्ड 62 एन में आम आदमी पार्टी 1342 मतों से आगे चल रहे हैं।
  • चौहान बांगर में 5वें राउंड में भी कांग्रेस प्रत्याशी जुबेर अहम आगे चल रहे हैं। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी 5 हज़ार से ज़्यादा वोट से आगे चल रही हैं।
  • त्रिलोकपुरी ईस्ट वार्ड से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी विजय कुमार ने 3000 से अधिक वोटों से बढ़त बनाई है। यहां पर दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ओम प्रकाश हैं।
  • कल्याणपुरी वार्ड में धीरेंद्र कुमार ने बढ़त बना ली है।
  • चौहान पुर बांगर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी जुबैर अहमद ने दूसरे राउंड में बढ़त बना ली है। पूर्वी दिल्ली की चौहान बांगर वार्ड पर कांग्रेस प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। यहां पर AAP प्रत्याशी व पूर्व विधायक हाजी इशराक खान काफी पीछे चल रहे हैं।
  • बाहरी स्थित शालीमार बाग 62 एन वार्ड से चार राउंड के बाद आम आदमी पार्टी प्रत्याशी राम चन्द्र 1514  वोट से आगे चल रहे हैं।