कोरोना के कारण मतदान का समय एक घंटा बढ़ाया गया है- EC

पश्चिम बंगाल और असम समेत पांच राज्यों में चुनाव के एलान को लेकर चुनाव आयोग  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना को ध्यान में रखते हुए चुनाव होंगे। पांच राज्यों में कुल 824 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होंगे। 18.68 करोड़ मतदाता तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल, असम और पुडुचेरी में 2.7 लाख मतदान केंद्रों पर वोट डालेंगे। कोरोना के कारण मतदान का समय एक घंटा बढ़ाया गया है। चुनाव ग्राउंंड फ्लोर पर होंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कोरोना योंद्धाओं को सलाम। मतदाताओं की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान चुनाव आयोग ने सबसे पहले राज्यसभा की 18 सीटों पर चुनाव कराए। इसके बाद बिहार चुनावों की चुनौती आई। यह वास्तव में चुनाव आयोग के लिए लिटमस टेस्ट साबित हुआ। अब पांच राज्यों में चुनाव कराना ज्यादा चुनौती भरे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कई कर्मचारी संक्रमण के चपेट में आए। ठीक हुए और चुनावी ड्यूटी निभाई।

बता दें कि पश्चिम बंगाल,असम के अलावा केरल, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। तारीखों का एलान होते ही इन राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। पिछले दिनों इसे लेकर चुनाव आयोग ने बैठक भी की थी। इस बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों को अंतिम रूप देने को लेकर चर्चा हुई थी। कोरोना महामारी के बीच पहली बार इतने राज्यों में एक साथ चुनाव होगा। इसके चलते राज्यों में मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। पिछले साल अक्टूबर-नवंबर में बिहार में विधानसभा चुनाव हुए थे। यहां शारीरिक दूरी समेत कोरोना संबंधी अन्य नियमों का पालन करते हुए चुनाव हुए थे। इसी के तर्ज पर इन राज्यों में भी चुनाव हो सकते हैं। चार राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल मई- जून में समाप्त हो रहा है। वहीं पुडुचेरी में राष्ट्रपति शासन लागू है। यहां वी नारायणसामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने सोमवार को विश्वास मत से पहले इस्तीफा दे दिया था। पार्टी के कई विधायकों के इस्तीफा देने के बाद सरकार अल्पमत में आ गई थी।

पांचों राज्यों से जुड़ी अहम जानकारी

-किन राज्यों में होने हैं चुनाव?

पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी। चुनाव का एलान होते ही इन राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी।