मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिली संदिग्ध कार, 20 जिलेटिन की छड़ें बरामद, मचा हड़कंप

महाराष्ट्र के मुंबई में मुकेश अंबानी के घर के पास संदिग्ध वाहन में विस्फोट मिलने से हड़कंप मच गया। गामदेवी पुलिस स्टेशन की सीमा पर गुरुवार को एक संदिग्ध वाहन मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड टीम और अन्य पुलिस दल मौके पर पहुंचे। जांच-पड़ताल के दौरान वाहन से कुछ विस्फोटक सामग्री पाई गई है। यह जानकारी मुंबई पुलिस के पीआरओ ने दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, जिस स्थान पर विस्फोटक सामग्री मिली है, उसी के नजदीक मुकेश अंबानी का घर है। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के मुताबिक, मुंबई में मुकेश अंबानी के आवास के पास जिलेटिन की एक कार मिली है। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा पूरे मामले की जांच कर रही है।