Happy Birthday Sita Soren 2021

झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय महासचिव सीता सोरेन का 21 फरवरी को जन्म दिन है। सीता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी हैं। वह दुमका जिले के जामा विधानसभा क्षेत्र की विधायक हैं। झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन के लिए आज ( रविवार, 21 फरवरी) का दिन बहुत खास है। उनका आज जन्मदिन है। वह अपना जन्मदिन मना रहीं हैं। सीता झारखंड मुक्ति मोर्चा ( JMM) की केंद्रीय महासचिव भी हैं। वह झारखंड की समस्याओं और मुद्दों को लगातार आवाज देती हैं। सत्ताधारी झामुमो की नेत्री होते हुए भी सरकार को चुभने वाले जनता के सवालों को उठाने से परहेज नहीं करती हैं। इस कारण झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ही जनता के बीच भी लोकक्रिय हैं। जन्मदिन के खास माैके पर झामुमो के नेता और कार्यकर्ता सीता सोरेन को बधाई दी रहे हैं।

विधानसभा में जामा का प्रतिनिधित्व करती सीता सोरेन

झारखंड मुक्ति मोर्चा का केंद्रीय महासचिव होने के साथ ही सीता सोरेन विधायक भी हैं। वह दुमका जिले के जामा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती है। जामा से तीसरी बार विधायक हैं। सोशल मीडिया में सक्रिय रहती हैं। भले ही जामा विधानसभा क्षेत्र की विधायक हैं लेकिन पूरे राज्य की समस्याओं को उठाते रहती हैं। इसे उनकी रणनीति के रूप में देखा जाता है। समर्थक सीता को झारखंड के भविष्य के नेतृत्व के रूप में देखते हैं। समर्थकों ने भी अपनी नेत्री का जन्म दिन मनाया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर अपनी भाभी को जन्मदिन की बधाई दी।

झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन

सीता सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन की बड़ी बहू हैं। सोरेन ने बड़े पुत्र दुर्गा सोरेन की पत्नी हैं सीता सोरेन। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पहले झामुमो की राजनीति में शिबू सोरेन के बाद दुर्गा सोरेन ही प्रभावी भूमिका में थे। लेकिन असमय दुर्गा सोरेन की मृत्यु हो गई। इसके बाद शिबू ने झामुमो की राजनीति में हेमंत सोरेन को आगे बढ़ाया।

सीता ने ऐसे मनाया जन्मदिन

झामुमो महासचिव सीता सोरेन के लिए यह जन्मदिन खास रहा। उन्होंने अपनी तीनों बेटियों के साथ जन्मदिन मनाया। ट्वीट कर कहा-यह जन्मदिन मेरी जिंदगी का सबसे खास दिन रहा। आज मैंने बेटियों-जयश्री सोरेन, राजश्री सोरेन और विजयश्री के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट किया।