आखिरी बार परिवार के साथ किया था ये सेलिब्रेशन

बॉलीवुड एक्टर राजीव कपूर का आज निधन हो गया। 58 साल की उम्र में हार्ट अटैक की वजह से राजीव ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। राजीव के जाने से न सिर्फ कपूर परिवार में बल्कि पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

बॉलीवुड एक्टर राजीव कपूर का आज निधन हो गया। 58 साल की उम्र में हार्ट अटैक की वजह से राजीव ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। राजीव के जाने से न सिर्फ कपूर परिवार में बल्कि पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। राजीव कपूर को याद कर सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। राजीव ने बॉलीवुड फिल्मों में ज्यादा काम नहीं किया था, हालांकि वो अपनी फैमिली फोटोज़ में अक्सर नज़र आते थे।

हाल ही में राजीव क्रिसमस के मौके पर अपने परिवार के साथ सेलिब्रेशन करते नज़र आए थे। आखिरी बार राजीव को परिवार संग क्रिसमस सेलिब्रेट करते हुए देखा गया था। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ख़ान और करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की थी जिसमें राजीव बीच में बैठे नजर आ रहे थे।

कौन कौन है फोटो में :

इस फोटो में राजीव कपूर, बहन रीमा जैन और भाई रणधीर कपूर के बीच में बैठे दिख रहे हैं। फोटो में राजीव ने लाल रंग का स्वैटर पहना हुआ है जिसके साथ उन्होंने अपने सिर पर क्रिसमस कैप लगा रखी है। इस फोटो में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर ख़ान, सैफ अली खान, तैमूर अली ख़ान, बच्चों संग करिश्मा कपूर, रीमा जैन, तारा सुतारिया और आदर जैन नज़र आ रहे हैं।