शनि देव आज हो रहे हैं उदय

न्याय के देवता कहे जाने वाले शनि देव एक महीने के बाद आज उदय होने वाले हैं। आज 09 फरवरी 2021 दिन मंगलवार की देर रात 12 बजकर 50 मिनट पर शनि देव का उदय होगा। शनि देव के उदय होने का मनुष्य के जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही प्रभाव पड़ने वाला है। जागरण अध्यात्म में आज हम जानते हैं कि 12 राशियों में से किसके के लिए शनि देव का उदय उसके जीवन में शुभ और सकारात्मक बदलाव लाने वाला है। किस राशि के जातकों को थोड़ा संभल कर रहने की जरूरत है।

मेष: शनि देव के उदय से मेष राशि के जातकों को कार्यों में सफलता मिलेगी। अटके काम बनेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।

वृष: शनि का उदय होना आपके लिए किस्मत के दरवाजे को खोलने वाला होगा। भाग्य का साथ मिलेगा, संकटों का नाश होगा। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

मिथुन: आपकी राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव रहेगा। शारीरिक और मानसिक पीड़ा से शांति के लिए शनि देव की आराधना करना उत्तम है। खर्च पर नियंत्रण रखें।

कर्क: शनि देव आपके लिए जीवन में नए अवसरों को लेकर आ रहे हैं। बुद्धि, विवेक और ज्ञान में वृद्धि होगी। मान, प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।

सिंह: आपके लिए स्थिति थोड़ी कठिन रहेगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। बिजनेस में लाभ होगा। धन लाभ का योग बन रहा है।

कन्या: शनि देव के उदित होने से आपको पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। आय बढ़ेगा, रिश्ते पहले से बेहतर होंगे और काम में तरक्की होगी।

तुला: इस राशि के जातकों को शत्रु परेशान कर सकते हैं। अपनी सेहत का ध्यान रखें। वाद-विवाद से बचें। काम में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: शनि देव आपको कर्ज से मुक्ति दिलाएंगे। बिजनेस में लाभ हो सकता है। धन लाभ का योग है। जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है।

धनु: आप पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा। मानसिक तनाव, ज्यादा खर्च से बचें। जॉब बदलने के योग हैं। पुराना धन मिल सकता है।

मकर: शनि के उदय होने का लाभ आपको होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा, सफलता मिलेगी। जीवन के कई क्षेत्रों में आपको नए अवसर मिल सकते हैं।

कुंभ: शनि का उदय आपके लिए सुखद रहेगा। काम में तरक्की, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग बन रहा है। पारिवारिक समस्याओं से निजात मिलेगा।

मीन: शनि देव के उदित होने से आपके काम को पहचान मिलेगी। धन लाभ होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

डिसक्लेमर : ‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’