चक्का जाम, अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे को किया ब्लॉक

नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान आज देशव्यापी चक्का जाम कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने दोपहर 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक तीन घंटे के चक्का जाम का आह्वान किया है। प्रदर्शनकारी कई जगहों पर पर सड़कों पर बैठ गए हैं। चक्का जाम के दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पहरा है। हालांकि, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में यह प्रदर्शन नहीं हो रहा है। कांग्रेस ने इसको समर्थन दिया है। उसने कहा है कि चक्का जाम करने वालों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़े रहेंगे।

 Countrywide Chakka Jam Updates

  • – पंजाब: किसान संगठनों द्वारा आज देशभर में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम के आह्वान पर किसानों ने अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे को जाम किया।
  • – तेलंगाना: किसानों द्वारा बुलाए गए देशव्यापी चक्काजाम के तहत हैदराबाद के बाहरी इलाके में हाईवे पर आंदोलन कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया।
  • – दिल्ली: शहीदी पार्क इलाके में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, जो आज किसानों द्वारा बुलाए गए देशव्यापी ‘चक्का जाम’ के तहत कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध कर रहे थे।
  • – पंजाब: किसान संगठनों द्वारा आज देशभर में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम के आह्वान पर किसानों ने मोहाली में चक्का जाम किया।
  • – गाजीपुर बॉर्डर से भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि आज चक्का जाम हर जगह शांतिपूर्ण ढंग से किया जा रहा है। अगर कोई भी अप्रिय घटना होती है तो दंड दिया जाएगा।
  • – जम्मू-कश्मीर: किसान संगठनों द्वारा आज देशभर में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम के आह्वान पर किसानों ने जम्मू-पठानकोट हाईवे पर चक्का जाम किया।
  • – ग्वालियर में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘मैं कृषि कानूनों का विरोध कर रहे लोगों से अपील करता हूं कि वे सड़कों पर आएं और आज दोपहर 12 से 3 बजे के बीच ‘धरना’ में शामिल हों।
  • – बेंगलुरु: किसानों द्वारा बुलाए गए देशव्यापी  चक्काजाम के मद्देनजर कृषि कानूनों के खिलाफ येलहंका पुलिस स्टेशन के बाहर आंदोलन कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया।
  • – पंजाब: किसान संगठनों द्वारा आज देशभर में चक्का जाम के आह्वान पर किसानों ने अमृतसर और मोहाली में रोड़ ब्लॉक किया।
  • – नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आज चक्का जाम का आह्वान किया है। प्रदर्शनकारियों ने शाहजहांपुर सीमा (राजस्थान-हरियाणा) के पास राष्ट्रीय राजमार्ग को बलॉक किया।
  • – कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा कि अन्नदाता का शांतिपूर्ण सत्याग्रह देशहित में है। ये तीन कानून सिर्फ किसान-मजदूर के लिए ही नहीं, जनता व देश के लिए भी घातक हैं। पूर्ण समर्थन!
  • – शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि कैप्टन साहब का फर्ज बनता है कि वो दिल्ली जाकर बेकसूर नौजवानों को बाहर निकालें और उनके खिलाफ हुए केसों को बंद करें जिससे 200-300 नौजवानों की ज़िंदगी खराब ना हो। 26 जनवरी से उन नौजवानों को बंद करके रखा है, लाल किले के थाने पर एक भी एफआईआर हुई है?
  • – मंडी हाउस, आईटीओ और दिल्ली गेट के प्रवेश और निकास द्वार बंद हैं। विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार भी बंद हैं। खान मार्केट और नेहरू प्लेस के प्रवेश और निकास द्वार भी बंद हैं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने इसकी जानकारी दी है।
  • – हरियाणा: किसान संगठनों ने आज देशभर में चक्का जाम का आह्वान किया है। इसके मद्देनज़र पलवल में सुरक्षा कड़ी की गई है।
  • – किसान संगठनों द्वारा देशभर में आज चक्का जाम के आह्वान को देखते हुए शाहजहांपुर बॉर्डर (दिल्ली-राजस्थान बॉर्डर) पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात हैं।
  • – किसान संगठनों ने आज देशभर में चक्का जाम का आह्वान किया है। इसके मद्देनज़र लोनी बॉर्डर पर भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किया गया है।
  • – किसान संगठनों द्वारा देशभर में आज चक्का जाम के आह्वान को देखते हुए दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर सुरक्षाबल तैनात किया गया है।
  • – दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने में दिल्ली पुलिस की सहायता के लिए, सीमाओं सहित दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में दिल्ली पुलिस, पैरामिलिट्री और रिजर्व फोर्सेस के लगभग 50 हजार जवान तैनात हैं। दिल्ली में कम से कम 12 मेट्रो स्टेशनों पर किसी भी गड़बड़ी के मद्देनजर अलर्ट पर हैं।
  • – कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों ने आज देशभर में चक्का जाम का आह्वान किया है। इसको देखते हुए टीकरी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
  • – कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे किसानों का आज पूरे देश में चक्का जाम का आह्वान। इसके मद्देनज़र सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी की गई है।
  • – किसानों द्वारा देशभर में आज चक्का जाम के आह्वान को देखते हुए गाज़ीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
  • – किसान संगठनों ने आज देशभर में चक्का जाम का आह्वान किया है। इसको देखते हुए लाल किला पर सुरक्षाबल तैनात किया गया है।

चक्का जाम करने वालों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़े रहेंगे- कांग्रेस

राज्यसभा में कृषि कानूनों का बचाव करने पर कांग्रेस ने कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर पर भी निशाना साधा है। कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता चक्का जाम करने वालों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़े रहेंगे। कांग्रेस ने एक बार फिर सरकार से तीनों कृषि कानूनों को रद करने की मांग की है।

दिल्ली में कड़ी सुरक्षा 

किसान यूनियनों द्वारा प्रस्तावित ‘चक्का जाम’ के मद्देनजर अतिरिक्त बलों की तैनाती के साथ दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सड़कों पर  बैरिकेडिंग की गई है और कंटीले तार लगाए गए हैं। लाल किले के पास भी भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात हैं। किसान पिछले दो महीने से ज्यादा समय से दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं।