Priyanka Jonas मैगज़ीन के लिए करवाया होश उड़ाने वाला फोटोशूट

बॉलीवुड से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ रहीं प्रियंका चोपड़ा जोनस ने एक मैगज़ीन के लिए बेहद बोल्ड फोटोशूट करवाया है। प्रियंका इस अंतरराष्ट्रीय मैगज़ीन के कवर पर नज़र आएंगी। फोटोशूट की तस्वीरें प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की हैं।

प्रियंका ने यह फोटोशूट एले मैगज़ीन के मार्च अंक के लिए करवाया है। तस्वीरें मोनोक्रोम फॉर्मेट में ली गयी हैं, जिनमें प्रियंका का सेंसुअस लुक सामने आया है। फोटोशूट में प्रियंका ने ब्लैक कलर की तंग पोशाक पहनी हुई है और इसके ऊपर ओवर साइज़ ट्रेंच कोट डाला हुआ है। उलझे हुए छोटे बाल उनके इस लुक को पैना कर रहे हैं। कुछ तस्वीरों में प्रियंका ने क्रॉप टॉप और शॉर्ट्स पहने रखे हैं।

https://www.instagram.com/p/CKzqDH5jigj/?igshid=el6ufjk8qumu

प्रियंका इन दिनों अपनी नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई फ़िल्म द व्हाइट टाइगर के लिए चर्चा में हैं। इस फ़िल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। हालांकि, भारत में इसे मिक्स्ड रिव्यूज़ मिले। द व्हाइट टाइगर का निर्देशन रमीन बहरानी ने किया है। अरविंद अडिगा के बेस्ट सेलिंग नॉवल पर आधारित फ़िल्म में राजकुमार राव उनके पति के रोल में दिखायी दिये। वहीं, उभरते सितारे आदर्श गौरव ने लीड रोल निभाया।

https://www.instagram.com/p/CKzpzwdj8ug/?igshid=1bwjtvay7ue0p

हाल ही में गोल्ड लिस्ट ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म और कलाकारों की एक लिस्ट जारी की है, जिसमें ‘द व्हाइट टाइगर’ के लिए प्रियंका को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का सम्मान मिला है। वहीं राजकुमार को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता की श्रेणी में सम्मान मिला। फ़िल्म 22 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी।

https://www.instagram.com/p/CKzpr5dD83Y/?igshid=vpyg5ben2sas

इससे पहले प्रियंका नेटफ्लिक्स पर आयी बच्चों की सुपरहीरो फ़िल्म We Can Be Heroes में अहम रोल निभा चुकी हैं, जिसमें कुछ ग्रे शेड्स थे। प्रियंका लगातार हॉलीवुड फ़िल्मों में अपनी जगह मजबूती से जमाने में लगी हुई हैं। प्रियंका की ऑटोबायोग्राफी अनफिनिश्ड भी आने वाली है, जिसमें उन्होंने अपनी जीवन के कई किस्सों के बारे में बताया है। प्रियंका एक्टिंग के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फ़िल्म प्रोडक्शन से भी जुड़ी हुई हैं।