पति को छोड़ प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी 3 बच्‍चों की मां, भरी पंचायत में हाई वोल्‍टेज ड्रामा

गुमला जिले के कामडारा प्रखंड क्षेत्र स्थित  एक गांव की 40 वर्षीय तीन बच्चों की मां गांव के ही प्रेमी के साथ पिछले 15 दिनों से छिप कर रह रही थी। महिला के पति और बच्चों ने उसे प्रेमी के घर से बरामद कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने जब महिला को पति के साथ जाने के लिए कहा तो उसने दो टूक कहा कि पति के साथ नहीं रहना चाहती है। यदि उसे जबरन पति के पास भेजा गया तो वह खुदकुशी कर लेगी।

अंतत: पुलिस ने उसे प्रेमी के हवाले कर दिया। गांव पहुंचने पर गरई गांव में ग्रामीण सत्यनारायण साहू के नेतृत्व में तेली समाज की एक बैठक हुई, जिसमें प्रेमी-प्रेमिका को बुलाया गया। समझाया गया, लेकिन वह प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। अंतत: ग्रामीणों ने भी उसे प्रेमी के हवाले कर दिया। बैठक में ही प्रेमी ने उसकी मांग भरी। मालूम हो कि उसके प्रेमी की पत्नी की मौत छह वर्ष पूर्व हो चुकी है। उसके दो बच्चे भी हैं।

ससुर दिखाता था पोर्न वीडियो, देवर ने की दुष्कर्म की कोशिश

बोकारो सिटी थाना इलाके में रहने वाली एक महिला की शिकायत पर मंगलवार को दुष्कर्म की कोशिश और दहेज प्रताडऩा के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। आरोपित मधुबन, धनबाद का रहने वाला है। महिला थाना में दर्ज प्राथमिकी में पीडि़ता ने बताया कि उसकी शादी 21 फरवरी 2019 को मधुबन में हुई थी। कुछ दिनों तक सबकुछ सामान्य रहा इसके बाद ससुराल में पति के अलावा  ससुर, सास व देवर दहेज की मांग करने लगे।

महिला का आरोप है कि पति की गैर मौजूदगी में ससुर उसके कमरे में आकर पार्न वीडियो जबरन दिखाने की कोशिश करते थे। एक दिन देवर ने भी कमरे में पहुंचकर दुष्कर्म की कोशिश की थी। इसकी शिकायत जब पति व सास से की तो दोनों ने डांट कर चुप रहने की बात कही। इधर, वह पति के साथ कुछ दिनों के लिए सासाराम गई थी। यहां पति वीडियो कॉल के माध्यम से कई लड़कियों से बातचीत करते मिले।

पीडि़ता का कहना है कि उसका पति अपने कुछ दोस्तों और दौलत वालों के साथ सोने का भी दबाव बनाते थे। छठ पूजा में पति ने उसे मायके में यह कहकर छोड़ दिया कि अब उसे यहीं रहना है। पुलिस आरोपों की सच्चाई जानने में जुटी है।