11 राज्यों की 58 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी, मणिपुर में 3 तो कर्नाटक में 1 सीट पर भाजपा जीती

नई दिल्ली, एएनआइ। बिहार में विधानसभा चुनाव के साथ साथ देशभर में सभी की निगाहें 11 राज्यों में कराए गए उप चुनाव के नतीजों पर बनी हुई है। बिहार में जहां एनडीए को बहुमत मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं, वहींं मणिपुर में पांच सीटों पर कराए गए उप-चुनाव में भाजपा तीन सीटें जीत चुकी है, दो पर आगे है। उधर, कर्नाटक में 2 सीटों पर कराए गए उपचुनाव में भी भाजपा के एन मुनिरत्ना जीत चुके हैं। जीत के रुझानों के बीच कर्नाटक में सीएम आवास पर जश्न मनाया जा रहा है।

झारखंड और ओडिशा में भाजपा आगे

गुजरात की 6 सीटों पर भाजपा आगे बनी हुई है। तो यूपी की 5 सीटों में से एक सीट पर एसपी आगे चल रही है और एक सीट पर निर्दलीय आगे चल रहा है। झारखंड की बात करें तो यहां पर 2 सीटों पर कराए गए उपचुनाव में 1 सीट पर भाजपा तो दूसरी सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है। तेलंगाना में भाजपा एक सीट से आगे चल रही है।  नागालैंड में एक सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है। वहीं ओडिशा में भाजपा दोनों सीटों पर आगे चल रही है।

अभी तक जारी हुए नतीजों के मुताबिक, मणिपुर में पांच विधानसभा सीटों पर कराए गए चुनाव में से एक सीट पर भाजपा की जीत हुई है। अन्य सीटों पर मतगणना जारी है। ताजा जानकारी के मुताबिक, भाजपा तीन सीटों पर आगे चल रही है, जबकि एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

जानें इस राज्यों का ताजा अपडेट-

By Election Chhattisgarh 2020 Result

छत्तीसगढ़ में एक विधानसभा सीट पर हुए उप-चुनाव पर कांग्रेस आगे चल रही है।

By Election Haryana 2020 Result

यहां पर एक विधानसभा सीट पर हुए चुनाव पर कांग्रेस आगे चल रही है।

BY Election Telangana 2020 Result

तेलंगाना में एक विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव पर भाजपा आगे चल रही है।

By Election Jharkhand 2020 Result

झारखंड में 2 विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा में टक्कर बनी हुई है। एक-एक सीट पर दोनों पार्टी की टक्कर बनी हुई है।

By Election Nagaland  2020 Result

नागलैंड में दो विधानसभा चुनाव में हुए उप-चुनाव एक निर्दलीय और एक सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है।

देश में 3 नवंबर को बिहार विधानसभा की 243 सीटों के साथ राज्य की एक संसदीय सीट वाल्मीकि नगर और 11 राज्यों की 58 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हुए थे। आज यानी 10 नवंबर को सभी विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है। इसमें मध्य प्रदेश, हरियाणा, मणिपुर, गुजरात, तेलंगाना सहित कई राज्य शामिल हैं। सभी की निगाहें इस वक्त चुनावी नतीजों पर बनी हुई है। जिन 11 राज्यों की 58 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए हैं। उनमें मध्य प्रदेश की 28, गुजरात की 8, यूपी की 7, मणिपुर की 5, कर्नाटक, झारखंड, ओडिशा, और नागालैंड की 2-2 सीटें तथा छत्तीसगढ़, तेलंगाना और हरियाणा की 1-1 सीट पर पर उप-चुनाव हुए थे।