World Health Day 2021: इन मैसेज

सेहत सबसे बड़ा धन है ये फेमस लाइन तो आपने जरूर सुनी होगी और कोरोना महामारी ने तो इसे और भी अच्छी तरह समझा दिया है। तो आज इस खास मौके पर इन प्रेरणादायक मैसेज के जरिए बता सकते हैं लोगों को सेहत की अहमियत।

सेहत को तब तक लोग सीरियसली नहीं लेते जब तक वो किसी गंभीर बीमारी का शिकार नहीं हो जाते। जो बहुत ही गलत एटीट्यूड है। अच्छी सेहत के लिए जो जद्दोजेहद लोग अब कर रहे हैं वो पहले खुद-ब-खुद मेनटेन रहती थी इसकी वजह थी हमारी व्यवस्थित लाइफस्टाइल। जो अब पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुकी है। इसमें कोई शक नहीं कि तकनीकों के आविष्कार ने लाइफ को सुगम और सरल बना दिया है लेकिन यही तकनीक बीमारियों की भी वजह बन रही है। इसके लिए आपको जागरूक होना पड़ेगा। तो क्यों ना विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day 2021) के मौके पर खुद को फिट रखने के साथ ही दूसरों को भी इसके लिए जागरूक और मोटिवेट किया जाए। जिसमें ये मैसेजेस, कोट्स और स्लोगन आएंगे बहुत काम। जिसे आप दोस्तों, प्रियजनों को भेजने के साथ ही घर के बड़े-बूढ़ों को भी भेजें, क्योंकि अच्छी सेहत हर किसी के लिए जरूरी है।

World Health Day messages, quotes, slogan in Hindi

1. सकारात्मक सोच है, तो मानसिक बीमारी दूर है,

और जो शारीरिक-मानसिक रूप से स्वस्थ है, वो सुखी जरूर है।

2. हेल्थ को दें पहला स्थान, तभी होगा बीमारियों का निदान।

3. लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाएं, चलो आओ विश्व स्वास्थ्य दिवस मिलकर मनाएं।

4. अच्छे स्वास्थ्य को हम ख़रीद नहीं सकते है परन्तु इसे व्यायाम, योग और संतुलित आहार से प्राप्त कर सकते हैं। ख़ुद को स्वस्थ रखने में आत्मनियंत्रण का महत्वपूर्ण योगदान होता है।

5. बीमारी से हर काम बन जाता है दुर्गम, इसलिए आओ विश्व स्वास्थ्य दिवस से जीवन बनाए सुगम।

6. स्वस्थ शरीर की सबने ठानी, यही बेहतर जीवन की निशानी।

7. हम सब मिलकर चलो ये अलख जगाएं। विश्व स्वास्थ्य दिवस के जरिए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाएं।

8. समय से सोना और समय से उठाना आपको स्वस्थ बनाता है। व्यक्ति को स्वस्थ रखने में उसकी दिनचर्या की भूमिका महत्वपूर्ण है।

9. आज इस दिवस पर आप अपने लिए कुछ संकल्प लें, जिससे जीवन भर आप स्वस्थ और मस्त रहें।