लोकसभा, राज्यसभा की कार्यवाही शुरू

राज्यसभा और लोकसभा दोनों ही सदनों में 11 बजे से कार्यवाही शुरू होगी। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण चल रहा है। आज लोकसभा में वित्त विधेयक और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र संशोधन विधेयक पर वोटिंग होनी है।

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण चल रहा है। सभी अपडेट पाने के लिए जुड़े रहें

  • -भाजपा नेता सुशील मोदी ने सिविल सेवाओं की तर्ज पर अखिल भारतीय न्यायिक सेवाओं की स्थापना की भी मांग की।
  • -राजद सांसद मनोज झा ने देश में 3-4 करोड़ राशन कार्ड रद्द करने का मामला उठाया। उन्होंने सरकार से गुजारिश है कि तकनीकी खामियों के कारण जो राशन कार्ड रद्द किए गए हैं, उन्हें दोबारा बहाल करें।
  • -लोकसभा, राज्यसभा की कार्यवाही शुरू
  • -आज संसद में क्या कुछ?

बिल पेश होने वाला -द नेशनल बैंक फॉर फाइनेंसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट बिल, 2021

विचार और पारित करने के लिए बिल-वित्त विधेयक, 2021-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2021

राज्यसभा

विचार और वापसी के लिए बिल -विनियोग (सं.2) विधेयक, 2021

  • -कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने तख्तापलट से प्रभावित म्यांमार के नागरिकों को भारत में प्रवेश देने के मुद्दे पर लोकसभा में नोटिस दिया।
  • -संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इससे पहले, राज्य सभा सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक काम करती थी, जबकि लोकसभा शाम 4 से 10 बजे के बीच कार्य करती थी।
  • -लोकसभा में वित्त विधेयक और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र संशोधन विधेयक पर वोटिंग होनी है।